कोटद्वार । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा हॉकी के जादूगर स्वर्गीय मेजर ध्यान चंद की पुण्यतिथि पर इंटरमीडिएट कॉलेज मोटाढ़ांग में एक दिवसीय हॉकी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । वक्ताओं ने कहा कि मेजर ध्यानचंद को हॉकी का जादूगर के नाम से भी जाना जाता है जब तक वह मैदान में रहते थे तब तक किसी भी टीम के लिए संभव नहीं था कि वह भारत को हरा दे । हाकी भारत का राष्ट्रीय खेल भी है ।
इस अवसर पर शहीद मुकेश बिष्ट खेल आकादमी द्वारा सभी खिलाड़ियों को टीशर्ट भेंट की गई। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य बाल भारती पब्लिक स्कूल गिरिराज सिंह रावत सहित पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राज गौरव नौटियाल, प्रशांत कुकरेती, नितिन बिष्ट, मृदुल भट्ट, और जिला संयोजक अजय कुमार, नगर मंत्री नितिन दिवाकर, तहसील संयोजक महावीर सिंह कंडारी, नगर सोशल मीडिया प्रभारी दीपिका झखमोला, सिद्धार्थ उनियाल, अजय रावत, सागर कंडवाल, सुदर्शन बिष्ट आदि मौजूद रहे।





Discussion about this post