कोटद्वार । जिला कांग्रेस कमेटी एवं कांग्रेस भाबर मंडल कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में दुर्गापुरी में प्रदेश सरकार के द्वारा सम्पति कर थोपे जाने, प्रदेश सरकार की सह पर श्रम विभाग के कर्मकार बोर्ड में 430 करोड़ के महाघोटाले की सीबीआई जांच करने, प्रदेश सरकार के द्वारा विकास प्राधिकरण थोपे जाने तथा भाजपा पार्षदों के द्वारा विकास की बजाय लोगों को गुमराह किये जाने सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर दुर्गापुरी में प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया गया।
दुर्गापुरी में पुतला दहन करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी की सरकार को विकास से कोई लेना नहीं है, विकास की बजाय आंकठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई भाजपा की सरकार में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक भ्रष्टाचार में लिप्त है, कहा कि सरकार की शह पर श्रम विभाग के कर्मकार बोर्ड में 430 करोड़ का महाघोटाला सामने आया है, लेकिन अभी तक घोटालेबाजों पर कोई कार्यवाही नहीं हो पायी है, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महाघोटाले की सीबीआई से जांच करवाकर दोषियों को सख्त सजा दिये जाने की मांग की है। वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर कोटद्वार में जबरदस्ती नगर निगम एवं विकास प्राधिकरण थोपे जाने का भी आरोप लगाया, कहा कि इससे भी सरकार का मन नहीं भरा तो अब कोटद्वार भाबर के जनमानस पर सम्पति कर थोप दिया है, वक्ताओं ने सम्पति कर को लेकर क्षेत्रीय विधायक एवं भाजपा पार्षदों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि न तो क्षेत्रीय विधायक और न ही भाजपा के पार्षदों का कोटद्वार के विकास से कोई लेना देना नहीं है,
कहा कि सम्पति कर को लेकर जब महापौर ने पार्षदों को व्यक्तिगत पत्र देकर क्षेत्रों में जाकर जागरूक करने की अपील की गयी तो भाजपा पार्षद नदारद रहे। कहा कि झूठा प्रचार करने वाले भाजपा पार्षदों का कोटद्वार के विकास से कोई लेना देना नहीं है, कहा कि अभी तक प्रदेश सरकार के द्वारा ट्रेंचिग ग्राउंड के लिए भूमि उपलब्ध नहीं करवायी गयी है, यही स्थिति प्रदेश सरकार के द्वारा नगर निगम के साथ सौतेला व्यवहार करते हुए पर्याप्त धनराशि नहीं दी जा रही है, जबकि ऋषिकेश नगर निगम के लिए कई गुना धनराशि दिये जाने के साथ ही वहां के लिए ट्रेचिंग ग्राउंड के लिए भूमि भी दे दी गयी है। इस पर भी भाजपा पार्षदों के द्वारा कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की जा रही है। वक्ताओं प्रदेश सरकार मंसा पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि पहले को मुख्यमंत्री ने नये सम्मिलित क्षेत्रों में किसी भी प्रकार का टैक्स न लगाने की घोषणा की थी, लेकिन कुछ दिनों बाद ही अपनी घोषणा से मुकर गये तथा कोटद्वार भाबर की जनता पर सम्पति कर लगाने का फरमान जारी कर नगर आयुक्त के माध्यम से जबरदस्ती बोर्ड बैठक में सम्मिलित करवा दिया, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है।
वक्ताओं ने कहा कि जब कैबिनेट की बैठक में सम्पति कर का प्रस्ताव लाया जा रहा था तो क्षेत्रीय विधायक ने उक्त प्रस्ताव को कैसे पास होने दिया। कहा कि सम्पति कर लगाये जाने का प्रस्ताव क्षेत्रीय विधायक के द्वारा जानबूझकर पारित करवा गया ताकि कोटद्वार भाबर की जनता को करों के बोझ से दबाया जाय। कहा कि वर्तमान में जो भी विकास कार्य हो रहे है वे सभी कार्य पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्वीकृृत हो रखे है, अब तो सिर्फ वर्तमान विधायक अपने बोर्ड लगाकर जनता को मूर्ख बना रहे है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को आयोजित बोर्ड बैठक को सफलता पूर्वक सम्पन्न करवाने के लिए महापौर श्रीमती हेमलता नेगी का आभार प्रकट किया, कहा कि उक्त बोर्ड बैठक में सम्पति कर एवं विकास प्राधिकरण को समाप्त करने को लेकर भी प्रस्ताव पारित कर सरकार को भेजने का निर्णय लिया जाना स्वागत योग्य कदम है।
इस मौके पर भाबर मंडल अध्यक्ष भारत सिंह रावत, राजेन्द्र सिंह रावत, जिलामहामंत्री विनोद नेगी, विनोद रावत, सतेन्द्र सिंह नेगी, प्रदीप रावत, सुदर्शन भंडारी, राजेन्द्र सिंह रावत, प्रेमा देवी, मनमोहन सिंह नेगी, मान सिंह थापा, बबली भंडारी, विनीता भारती, मेहरवान सिंह नेगी, अनूप सिंह नेगी, विनोद नेगी, विमला रावत, सुरेन्द्र सिंह रावत सहित जिलाध्यक्ष डा. चन्द्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, कृष्णा बहुगुणा, हेमचद्र पुंडीर, महावीर सिंह रावत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।




Discussion about this post