गुरूवार, अप्रैल 30, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
30th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हमारा प्रयास समाज को ऐसी पुलिस व्यवस्था प्रदान करने का हो, जहां अपराधी पुलिस से डरें और सज्जन पुरुष महसूस करें सुरक्षित और सम्मानित – अशोक कुमार

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 1, 2020 10:58 अपराह्न

देहरादून : पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार द्वारा समस्त जनपद प्रभारियों, सेनानायकों, परिक्षेत्र प्रभारियों एवं समस्त शाखाओं एवं इकाईयों के राजपत्रित अधिकारियों के साथ पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से एक बैठक की।

पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि हम सभी लोकसेवक हैं। हमें पब्लिक को डिलिवरी देनी है, जिसके लिए हमें परफार्म करना है। हमारा प्रयास समाज को ऐसी पुलिस व्यवस्था प्रदान करने का हो, जहां अपराधी पुलिस से डरें और सज्जन पुरुष सुरक्षित और सम्मानित महसूस करें। जनता में पुलिस की छवि अच्छी हो। मुझे 100 प्रतिशत कार्य तथा 100 प्रतिशत अनुशासन चाहिए और मैं आपको आश्वस्त करता हूँ कि आपका 100 प्रतिशत कल्याण होगा। आप अपना कार्य पूर्ण निष्ठा एवं सम्र्पण से करें, यही मेरी आपसे अपेक्षा है। गरीब, असहाय, पीड़ित जो भी थाने पर आये उसे सुरक्षा एवं न्याय देना है। इसके लिए पुलिस को संवेदनशील बनना होगा, जो हमारा प्राथमिक उत्तरदायित्व है।

वीडियों कांफ्रेन्सिंग के दौरान पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार ने दिये दिशा-निर्देश

  • लम्बे समय से जो कर्मी एक स्थान पर जमे हुए हैं, वे यह न समझे कि वे बिना परफार्मेंस के बने रहेंगे। उन्हें 100 प्रतिशत परफार्म करना होगा और पब्लिक डिलिवरी देनी होगी।
  • थानों में जन शिकायतों को शत-प्रतिशत रिसीव किया जाए।
  • साइबर, ड्रग्स और आर्थिक अपराध से संबंधित विशेष प्रकोष्ठों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इन प्रकोष्ठों को प्राथमिकता पर लिया जाए और इन्हें सशक्त किया जाए, जिससे अनावरण अधिक से अधिक हो।
  • स्थानान्तरण नीति में एकरूपता लायी जाएगी, जिसमें कर्मियों का कार्यकाल पुनर्निर्धारित किया जाएगा। प्रत्येक कर्मी को स्थानान्तरण हेतु तीन विकल्प अवश्य दिये जाएंगे।
  • पुलिसकर्मियों के कल्याण हेतु हैपीनेस कोशेन्ट को बढ़ाया जाएगा। उनके शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, अवकाश, प्रमोशन, आदि में सुधार किया जाएगा।
  • भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बदार्शत नहीं किया जाएगा।
  • जनपदों में स्थापित सोशल मीडिया माॅनिटरिंग सेल एवं सोशल मीडिया प्रमोशन सेल को प्रभावी बनाये जाने हेतु निदेशित किया गया।
  • अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध दिनांक 02 दिसम्बर, 2020 से 02 माह का विशेष अभियान चलाये जाने का निर्णय लिया गया, जिसमें वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी, कुर्की, हिस्ट्रीशीटर, पांच साला आपराधियों एवं सक्रिय अपराधियों का सत्यापन और वारण्ट तामील शामिल है।
  • HRMS को निचले स्तर तक लागू किया जाएगा, जिसमें रोटेशन महत्वपूर्ण है।
  • पुलिसकर्मियों की समस्या, शिकायत एवं सुझावों हेतु मुख्यालय स्तर पर पुलिसजन समाधान समिति का गठन किया गया है। इसका पुलिसकर्मियों में व्यापक प्रचार-प्रसार करें।

इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक सीबीसीआईडी पीवीके प्रसाद, पुलिस महानिरीक्षक पी/एम वी. मुरूगेशन, पुलिस महानिरीक्षक अमित सिन्हा, फायर, पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था ए.पी. अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक पुष्पक ज्योति सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का सख्त अभियान जारी, सेक्टरवार टीमें सक्रिय, ध्वस्तीकरण व सीलिंग की लगातार कार्रवाई
  • गर्जिया मंदिर के मुख्य दर्शन 30 मई तक बंद, जानें क्यों जरूरी हुआ ये फैसला
  • केदारनाथ धाम में सक्रिय अंतर्राज्यीय चोरी गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
  • हरिद्वार : पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र का किया निरीक्षण
  • गायक कैलाश खेर पहुंचे श्री बदरीनाथ धाम, मंदिर में पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद
  • सती शिरोमणि माता अनसूया की देव डोली गर्भगृह में प्रतिष्ठापित
  • पौड़ी गढ़वाल : फलों-सब्जियों में केमिकल जांच अभियान, 12 सैंपल लैब भेजे गए
  • भगवान बदरीनाथ के दर्शनों को पहुंचे सूफी भजन गायक कैलाश खेर
  • नरसिंह जयंती पर सजा ज्योतिर्मठ का ऐतिहासिक मंदिर, 25 क्विंटल फूलों से हुआ भव्य श्रृंगार
  • बिना DPR शुरू हुआ निर्माण, रविग्राम खेल मैदान को लेकर विरोध तेज, जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, पहले समतलीकरण फिर निर्माण की मांग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.