मंगलवार, मार्च 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टिहरी : जिला निर्वाचन अधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने मतगणना को लेकर की प्रेसवार्ता, कहा मतगणना को लेकर कर ली गई समस्त प्रकार तैयारियां पूर्ण

शेयर करें !
posted on : मार्च 9, 2022 5:12 अपराह्न
टिहरी : जिला निर्वाचन अधिकारी टिहरी गढ़वाल इवा आशीष श्रीवास्तव ने आज जिला कलेक्ट्रेट टिहरी गढ़वाल के वी.सी. कक्ष में विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 की मतगणना को लेकर प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि मतगणना को लेकर समस्त प्रकार तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा हर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के लिए प्रेक्षक नियुक्त किये गये हैं, जिनके द्वारा मतगणना स्थल पर निरीक्षण कर लिया गया है।
बताया कि प्रत्येक विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के लिए 03-03 अर्थात् कुल 18 हॉल बनाये गये हैं। कहा कि ईवीएम मतगणना के लिए 14-14 टेबल लगाई गई हैं, कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक हॉल में 7-7 टेबल लगाई गई हैं। वहीं पोस्टल बैलेट के लिए प्रत्येक विधान सभा में 4-4 टेबल लगाई गई हैं तथा पोस्टल बैलेट प्री-स्केनिंग के लिए पोस्टल बैलेट के अनुसार टेबल लगाई गई हैं। कहा कि मतगणना में लगे लगभग 991 मतगणना कार्मिकों को बैलेट, ईवीएम/वीवीपैट, ईटीपीबीएस का व्यवहारिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया जा चुका है। कनेक्टीविटी के लिए दो लीज लाइन ली गई हैं। पोस्टल बैलेट कल 08 बजे तक प्राप्त होने वाले ही लिये जायेंगे। कोविड के दृष्टिगत पार्टी प्रत्याशियों को भी रिटर्निंग ऑफिसर के माध्यम से अवगत करा दिया गया है कि मतगणना स्थल पर डबल डोज कोविड वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट लेकर आना आवश्यक है तथा मतगणना परिसर में मोबाइल फोन लाना पूर्णतया प्रतिबन्धित होगा। वहीं कोविड को लेकर मास्क, सेनिटाइजर, थर्मल स्केनिंग आदि की भी व्यवस्था कर दी गई है। बताया कि मतगणना के दिन लीकर एवं जुलूस पर प्रतिबन्ध रहेगा। मतगणना हॉल एवं परिसर में मोबाइल फोन लाना भी पूर्णतया वर्जित होगा। मीडिया को भी मोबाइल फोन लाना मीडिया कक्ष तक ही अनुमन्य है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशन एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन में सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। बताया कि आज तक कुल 06 हजार 301 पोस्टल बैलेट प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र घनसाली में 816, देवप्रयाग में 1426, नरेन्द्रनगर में 1123, प्रतापनगर में 712, टिहरी में 1365 तथा धनोल्टी में 859 शामिल हैं। इसके साथ ही विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र वार मतगणना में लगे कार्मिकों का अलग-अलग कलर की आईडी होगी, ताकि किसी को कोई असुविधा न हो। हर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र पर टेबल वाइज कांउटिंग एजेंट लगाये गये हैं, जबकि प्रत्याशी किसी भी टेबल पर अपनी उपस्थिति दर्ज कर सकते हैं। 06 बजे मतगणन कार्मिकों की रिर्पोटिंग शुरू होगी तथा 08 बजे से पोस्टल बैलेट की मतगणना शुरू हो जायेगी, जबकि ईवीएम की मतगणना 8:30 बजे से शुरू होगी। 13 राउण्ड में मतगणना होगी। मीडिया सेंटर बनाया गया, जिसमें टी.वी., कम्प्यूटर और नेटवर्किंग की व्यवस्था कर दी गई है। प्रत्येक विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना में लगे कार्मिकों का आईडी कोड अलग-अलग का कलर होगा, ताकि किसी को कोई असुविधा न हो। इस दौरान जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी निर्मल शाह, अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी भजनी भण्डारी सहित जनपद के मीडिया प्रतिनिधि देवेन्द्र दुमोगा, जयप्रकाश पाण्डेय, मुकेश रतूड़ी, गंगादत्त थपलियाल, अरविन्द नौटियाल, जोत सिंह बग्यिाल, रोशन थपलियाल, बलवन्त रावत, ज्योति डोभाल, सुभाष चन्द्र एवं संबंधित कार्मिक मौजूद रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पुष्प वर्षा के साथ ऐतिहासिक नगर परिक्रमा में गूंजे श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारे, 25 हजार संगतें हुई शामिल, दूनवासियों ने गुरु की संगत का किया जोरदार स्वागत 
  • श्री दरबार साहिब एवं श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद, मंगलवार को होगी ऐतिहासिक नगर परिक्रमा, संगतों ने पूरी की तैयारी
  • श्री दरबार साहिब एवं श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम, श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद
  • ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील, स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप नहीं हो रहा था निर्माण, शिकायत के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर रोका काम
  • यह बजट प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने के साथ उत्तराखंड को देश में अग्रणी बनाने का रोडमैप – डॉ. नरेश बंसल
  • टिहरी झील महोत्सव : काइट फेस्टिवल में आसमान में उड़ी रंग-बिरंगी पतंगें, रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को दिए पुरस्कार
  • लेजर शो और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सजी टिहरी लेक फेस्टिवल की शाम, मिस्टर व मिस टिहरी प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
  • टिहरी लेक फेस्टिवल में आईटीबीपी की हथियार प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नेत्र रोग विभाग ने ग्लूकोमा से बचाव का दिया संदेश
  • बजट सत्र में शांति व सुरक्षा के लिए सतर्कता के साथ मुस्तैद रहेंगे पुलिसकर्मी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.