कोटद्वार । कोरोना महामारी से बचाव एवं जागरूकता के लिए पुलिस ने एनसीसी के विद्यार्थियों के साथ रैली निकाली जो कि शहर के मुख्य मार्गो पर घूमी । इस दौरान पुलिस द्वारा मास्क वह सैनिटाइजर का वितरण भी किया गया ।
पुलिस ने मंगलवार को कोरोना वायरस से बचाव के लिए एनसीसी कैडेट के साथ मिलकर जागरूकता रैली निकाली। रैली का मकसद लोगों को कोरोना वायरस से लिए बचाव के लिए संदेश देना था। इस अवसर पर कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि कोरोना महामारी से बचने के लिए सबसे बड़े हथियार हैं मास्क व सैनिटाइजर,जिसका उपयोग जनता को ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए। इसी संदेश के साथ हम यह रैली निकाल रहे हैं ताकि लोगों में जागरूकता फैल सके। रैली पुलिस थाने से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न चौक चौराहों से होते हुए वापस पुलिस थाने पर समाप्त हुई । इस दौरान पुलिस द्वारा आमजन को मास्क व सेनीटाइजर का वितरण भी किया गया ।





Discussion about this post