मंगलवार, सितम्बर 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चीरबासा में पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त, केदारनाथ यात्रा रोकी, मलबा और बोल्डर आने से बढ़ा खतरा

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 15, 2026 10:20 अपराह्न

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम की यात्रा के बीच मंगलवार को चीरबासा के समीप पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त होने और पहाड़ी से मलबा व पत्थर गिरने के कारण श्रद्धालुओं की आवाजाही रोक दी गई। गौरीकुंड से करीब ढाई किलोमीटर ऊपर चीरबासा के पास मार्ग की स्थिति खतरनाक होने के बाद प्रशासन ने एहतियातन यह कदम उठाया। मार्ग को सुरक्षित बनाने और मलबा-पत्थर हटाने का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। मार्ग पर लगातार पत्थर और बोल्डर गिरने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने केदारनाथ की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं को फिलहाल सोनप्रयाग में रोक दिया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे हैं। प्रशासन के अनुसार, मार्ग को सुरक्षित तरीके से आवागमन के लिए तैयार करने में कम से कम तीन से चार घंटे का समय लग सकता है। हालांकि, मौके की परिस्थितियों के अनुसार इसमें और अधिक समय भी लग सकता है।

पुलिस और डीडीआरएफ की निगरानी में काम

चीरबासा में मार्ग को खोलने के लिए जनपद पुलिस बल, जिला आपदा प्रतिक्रिया बल (डीडीआरएफ) और लोक निर्माण विभाग के कार्मिकों की निगरानी में श्रमिक काम कर रहे हैं। पहाड़ी क्षेत्र में पत्थर गिरने के खतरे को देखते हुए श्रमिकों को सुरक्षा के विशेष इंतजामों के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि केवल मलबा हटाकर मार्ग को खोलना पर्याप्त नहीं होगा। क्षतिग्रस्त हिस्से की मजबूती और स्थिरता की भी जांच की जाएगी। इसके साथ ही आसपास के संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि श्रद्धालुओं की आवाजाही के दौरान किसी तरह का खतरा न रहे।

सुरक्षा जांच के बाद ही मिलेगी अनुमति

प्रशासन की प्राथमिकता मार्ग को जल्द से जल्द सुचारु करने के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। मलबा और पत्थर हटाने के बाद क्षतिग्रस्त हिस्से का तकनीकी निरीक्षण किया जाएगा। सुरक्षा मानकों पर मार्ग के खरा उतरने के बाद ही श्रद्धालुओं को पैदल आगे बढ़ने की अनुमति दी जाएगी। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मार्ग सुचारु होने तक धैर्य बनाए रखें और सोनप्रयाग में प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्थिति में असुरक्षित मार्ग पर आवाजाही की अनुमति नहीं दी जाएगी। मार्ग पूरी तरह सुरक्षित पाए जाने के बाद ही केदारनाथ यात्रा को आगे बढ़ाया जाएगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर ग्रामीणों को अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी, जरूरतमंदों को मिलेगी निःशुल्क कानूनी सहायता
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा, दिए निर्देश
  • दीन दयाल मातृ-पितृ योजना का पहला दल गंगोत्री धाम के लिए रवाना
  • उत्तराखंड के मोरी में बड़ा हादसा : गहरी खाई में गिरा वाहन, हादसे में अब तक एक की मौत, 8-9 लोग घायल 
  • मुंबई में ‘सिनेकाइंड पुरस्कार 2026’ के दूसरे संस्करण की घोषणा, 4 अक्टूबर को द लीला में होगा भव्य समारोह
  • एकेश्वर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को शिक्षक सम्मान-2026 से किया सम्मानित
  • ज्योर्तिमठ अस्पताल में डॉक्टर और सुविधाओं का टोटा, यूकेडी का धरना
  • समाज के सरोकारों को स्वर देता है केदारखंड ज्योति
  • कनोल में नंदामय हुआ पहाड़, देव डोलियों और हजारों श्रद्धालुओं का जमावड़ा
  • उत्तराखंड चारधाम यात्रा अभी तक 50 लाख श्रद्धालुओं किये दर्शन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.