गुरूवार, अप्रैल 30, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
30th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

देवाल के गांवों में भी घनघनायेगी मोबाइल फोन की घंटी

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 30, 2020 6:26 अपराह्न

देवाल (चमोली)। करीब डेढ़ वर्ष से अधिक समय बाद आखिरकार विकासखंड मुख्यालय देवाल के इच्छोली में बनाया गया जिओ के टावर का विधिवत शुभारंभ हो गया हैं। इस का उद्घाटन एक सादे समारोह में सोमवार को थराली की विधायक मुन्नी देवी शाह ने करते हुए क्षेत्रीय लोगों को बधाई दी। इस टावर के शुरू होने से क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों को इसका लाभ मिलेगा।

डेढ़ वर्ष से भी अधिक समय पूर्व देवाल ब्लाक मुख्यालय के इच्छोली में जिओ कंपनी के द्वारा मोबाइल टावर का निर्माण कार्य कर लिया था। किंतु ओएफसी लाईन का निर्माण कार्य पूरा ना हो पाने सहित तमाम अन्य तकनीकी दिक्कतों के चलते इस टावर से सेवाएं शुरू नही हो पाई थी। जिससे निर्मित टावर सो पीस बन कर रह गया था। लंबे समय से क्षेत्रीय जनता एवं जनप्रतिनिधि निर्मित टावर से मोबाइल सेवा शुरू करने की भी मांग करते आ रही थी। सोमवार को आखिरकार इस टावर का विधिवत उद्घाटन कर लिया गया हैं।

उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्यातिथि थराली विधानसभा की विधायक मुन्नी देवी शाह ने उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने क्षेत्रीय जनता को टावर का संचालन शुरू होने पर बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि जल्द ही जिओ की ओर से इस विकासखंड के साथ ही विधानसभा क्षेत्र के अन्य विकासखंड़ो में निर्मित टावरों से भी मोबाइल सेवा शुरू करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। ताकि आम जनता को संचार सेवा का भरपूर लाभ मिल सके। उद्घाटन समारोह के मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह रावत, प्रधान संघ देवाल के अध्यक्ष राजेन्द्र बिष्ट, देवाल व्यापार संघ अध्यक्ष केडी मिश्रा, भाजपा मंडल महामंत्री उमेश मिश्रा, भाजपा महिला नेत्री नंदी कुनियाल आदि मौजूद थे।

जिओ कंपनी के देवाल टावर के शुरू हो जाने के बाद विकासखंड मुख्यालय देवाल सहित तलौर-पदमल्ला, पूर्णा, हाटकल्याणी, लौसरी, फल्दियागांव, ऐरठा, सरकोट, देवसारी, उलंग्रा आदि गांवों के ग्रामीणों को बेहतरीन संचार सुविधा का लाभ मिलने की संभावना बढ़ गई हैं। इसके अलावा पिछले कुछ समय से पटरी से उतर चुकी एयरटेल की इंटरनेट सेवा से भी उपभोक्ताओं को निजात मिलने की संभावना बढ़ गई हैं।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का सख्त अभियान जारी, सेक्टरवार टीमें सक्रिय, ध्वस्तीकरण व सीलिंग की लगातार कार्रवाई
  • गर्जिया मंदिर के मुख्य दर्शन 30 मई तक बंद, जानें क्यों जरूरी हुआ ये फैसला
  • केदारनाथ धाम में सक्रिय अंतर्राज्यीय चोरी गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
  • हरिद्वार : पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र का किया निरीक्षण
  • गायक कैलाश खेर पहुंचे श्री बदरीनाथ धाम, मंदिर में पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद
  • सती शिरोमणि माता अनसूया की देव डोली गर्भगृह में प्रतिष्ठापित
  • पौड़ी गढ़वाल : फलों-सब्जियों में केमिकल जांच अभियान, 12 सैंपल लैब भेजे गए
  • भगवान बदरीनाथ के दर्शनों को पहुंचे सूफी भजन गायक कैलाश खेर
  • नरसिंह जयंती पर सजा ज्योतिर्मठ का ऐतिहासिक मंदिर, 25 क्विंटल फूलों से हुआ भव्य श्रृंगार
  • बिना DPR शुरू हुआ निर्माण, रविग्राम खेल मैदान को लेकर विरोध तेज, जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, पहले समतलीकरण फिर निर्माण की मांग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.