posted on : मार्च 8, 2022 4:50 अपराह्न
कोटद्वार । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में न्यायालय परिसर कोटद्वार में अधिवक्ताओं ने अपर जिला जज प्रतिभा तिवारी, अपर मुख्य न्यायिक मजि. अनीता गुन्ज्याल, न्यायिक मजिस्ट्रेट भावना को पुष्प गुच्छ भेंट कर व शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया और महिला दिवस पर महिला अधिवक्ताओं को भी पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया और अधिवक्ताओं ने सभी महिला न्यायिक अधिकारियों को व महिला अधिवक्ताओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर बार अध्यक्ष अजय पंत, पूर्व सचिव अरविन्द वर्मा, उपाध्यक्ष सुनील डोबरियाल, सागर बिष्ट, रीना रावत, अंजलि अग्रवाल, जीनत, सरिता रानी अग्रवाल, योजना शर्मा, सुनीता थापा, नेहा आदि मौजूद रहे ।




