posted on : मार्च 8, 2022 2:19 अपराह्न
पौड़ी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा जनपद में डायल-112 के माध्यम से एमडीटी (मोबाईल डाटा टर्मिनल) पर प्राप्त होने वाली सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु प्रभारी डायल-112 को एमडीटी में कार्यरत कार्मिकों को प्रशिक्षण देने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में 07 मार्च 2022 को प्रभारी डायल-112 सहायक उपनिरीक्षक पुलिस दूरसंचार अनिल कुमार एवं सहायक उपनिरीक्षक सतीश द्वारा जनपद के थाना/चीता/फायर सर्विस/सिटी पेट्रोल/ हाइवे पेट्रोल/हाइवे ट्रैफिक पेट्रोल में स्थापित एमडीटी (मोबाईल डाटा टर्मिनल) में कार्यरत कार्मिकों को गूगल मीट के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया।
इन बिन्दुओं पर चर्चा की गयी
- सूचनाओ को किस प्रकार एमडीटी के माध्यम से प्राप्त करना है।
- सूचना प्राप्त होने पर किस प्रकार कार्यवाही करनी है।
- कम से कम समय में सूचनाओं का नियमानुसार निस्तारण करने हेतु बताया गया।
- किसी भी प्रकार की समस्या होने पर डायल-112 पर कॉल करने हेतु बताया गया।




