posted on : नवम्बर 25, 2020 8:24 अपराह्न
कोटद्वार । जनपद पौड़ी के कोटद्वार में झंडा चौक स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम में कोई व्यक्ति अनजाने में पांच लाख की नकदी भूल आया । जिस नकदी की पुलिस जांच कर रही है । वर्तमान में अधिकतर लोग कोरोना महामारी के चक्कर में आर्थिक रूप से परेशान हो रखे हैं । वही बुधवार को झंडा चौक स्थित एसबीआई के एटीएम में 5 लाख की नकदी पड़ी मिली। बता दें कि मिली हुई 5 लाख की नकदी 500 रु के नोटों के बंडल में थी। एक व्यक्ति ने यह नकदी ट्रैफिक पुलिसकर्मी रोहित सैनी को दी। प्राप्त 5 लाख की नकदी ट्रैफिक पुलिसकर्मी रोहित सैनी को दी । रोहित सैनी द्वारा यह नकदी थाने में जमा करा दी गई । पुलिस एटीएम में मिली नकदी के बारे में अब जानकारी जुटा रही है।




Discussion about this post