गुरूवार, अप्रैल 30, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
30th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धनसिंह रावत ने भरसार विश्वविद्यालय में अधूरे पडे निर्माण कार्यों पर जताई नाराजगी

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 24, 2020 8:21 अपराह्न

सचिव कृषि शिक्षा को दिये निर्देश, विवि के निर्माण कार्यों एवं योजनाओं की करें समीक्षा

पौड़ी : उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में आज उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय भरसार में संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों एवं विश्वविद्यालय के भरसार परिसर में रिक्त पदों की समीक्षा की गई। विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में डाॅ. रावत ने विश्वविद्यालय एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्माण कार्यों में हो रही देरी को लेकर जमकर फटकार लगाई। उन्होंने सचिव कृषि शिक्षा हरबंस चुघ को विश्वविद्यालय से संबंधि निर्माण कार्यों एवं अन्य योजनाओं की अपने स्तर से भी समीक्षा कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

बैठक में डाॅ. रावत ने विश्वविद्यालय में शैक्षिणिक एवं शिक्षणेत्तर कार्मिकों के वर्षों से रिक्त पदों में से अधिष्ठाता, कुलसचिव, सहायक कुलसचिव, प्रशासनिक अधिकारी आदि महत्वपूर्ण पदों पर प्रतिनियुक्ति के आधार पर भरे जाने के निर्देश शासन एवं विश्वविद्यालय के अधिकारियों को दिये। उन्होंने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि स्थापना के 10 साल बाद भी विश्वविद्यालय अपने उद्देश्यों को हासिल करने में सफल नहीं हो पाया। डाॅ. रावत ने बताया कि उनके क्षेत्र भ्रमण के दौरान स्थानीय जनता एवं जन प्रतिनिधियों द्वारा विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाये जाते रहे हैं।

इसी के मध्यनजर उन्होंने विश्वविद्यालय के कार्यों की समीक्षा करने का निर्णय लिया। बैठक में विश्वविद्यालय में निर्माणाधीन प्रशासनिक भवन, कुलपति आवास, बालिका छात्रावास एवं सम्पर्क मार्ग सहित अतिथि गृह के खस्ताहाल स्थिति पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश निर्माण निगम एवं ब्रिडकुल के अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्यों की लागत बढ़ जाने के कारण योजनाएं पूर्ण नहीं हो पाई। जिनका रिवाइज स्टीमेट शासन को भेजा गया है। पुनार्गणन की धनराशि स्वीकृत होते ही अधूरे कार्य पूर्ण कर लिये जायेंगे। विश्वविद्यालय के उप वित्त नियंत्रक ने विश्वविद्यालय के खाते में ब्याज मद से जमा रू0 2 करोड़ खर्च करने की अनुमति दिये जाने मांग शासन के समक्ष रखी।

राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण चमोली में स्थित विश्वविद्यालय के औषधि एवं सघन पादप संस्थान की दयनीय स्थिति पर नाराजगी जताते हुए क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने वहां पर स्वीकृत रिक्त पदों को शीघ्र भरे जाने व संस्थान में शैक्षिणिक गविधियां शुरू करने की मांग की। जिस पर विभागीय सचिव ने तत्काल कार्यवाही का आश्वासन दिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालय के तामम मुद्दों को लेकर पुनः 15 दिसम्बर को समीक्षा बैठक आयोजित की जायेगी।

बैठक में सचिव कृषि शिक्षा हरबंस चुघ, कुलपति डाॅ. ए.के. कर्नाटक, अपर सचिव कृषि राजेंद्र सिंह निदेशक प्रसार डाॅ. चन्द्रेश्वर तिवारी, अनु सचिव कृषि विभाग विकास कुमार श्रीवास्तव, उप वित्त नियंत्रक विमल जुगरान, महाप्रबंधक (सिविल) ब्रिडकुल आर.पी. उनियाल, महाप्रबंधक उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम सी.के. सकलानी, परियोजना प्रबंधक एस.के. मलिक, सी.पी. जुगरान, डी.सी. बहुगुणा, भाष्कर रावत, राहुल बिन्जोला सहित कई विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • NEET UG 2026 : पौड़ी में 3 मई को होगी परीक्षा, 444 अभ्यर्थियों के लिए प्रशासन अलर्ट मोड पर
  • RTI खुलासे से बीकेटीसी में नियुक्तियों और भुगतान पर उठे सवाल, दर्जाधारी ने पत्नी को नियुक्त किया अपना चपरासी!
  • जल जीवन मिशन 2.0 को मिली रफ्तार, उत्तराखंड सहित तीन राज्यों के साथ सुधार समझौते पर हस्ताक्षर
  • “डबल वोटर” पर सख्ती : उत्तराखंड पंचायत चुनावों में 1000 से अधिक जनप्रतिनिधियों पर खतरा, न्यायालय के फैसलों से बढ़ी कार्रवाई की रफ्तार
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सजी सुरों की शाम, विशाल मिश्रा ने श्री दरबार साहिब में श्री महाराज जी से लिया आशीर्वाद
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में प्रिंयका मेहर का जादू और डीजे बीट्स का धमाका
  • पौड़ी गढ़वाल : सार्वजनिक स्थल पर शराब पार्टी पड़ी भारी, 6 युवकों पर हुई कड़ी चालानी कार्यवाही
  • होटल रूप में शहरी धनाडय अमीरों के होमस्टे पर चला डीएम सविन बंसल का डंडा, 17 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त;  पर्यटन वेबसाइट से विलोपित की प्रक्रिया शुरू
  • हीट वेव का कहर : स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, डॉक्टरों ने जारी की एडवाइजरी
  • उत्तराखंड : देहरादून में अवैध कॉलोनी पर MDDA का बुलडोजर, 10 बीघा में हो रही प्लॉटिंग ध्वस्त
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.