posted on : मार्च 7, 2022 7:21 अपराह्न
लैंसडाउन : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी गढ़वाल यशवंत सिह चौहान द्वारा वारंटियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही किये जाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में आज 07 मार्च 2022 को कोतवाली लैंसडाउन पुलिस द्वारा वारंटी अभियुक्त हरिकृष्ण, पुत्र इंद्र सिंह, निवासी ग्राम-कोठी, पोस्ट-नंदकेसर, चौकी देवाल, जनपद चमोली गढ़वाल को उसके ग्राम कोठी उपरोक्त से प्रातः 8:00 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) लैंसडाउन पौड़ी गढ़वाल द्वारा वाद संख्या 85/ 2014, धारा-420/467/468/470/471 भादवि में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। अभियुक्त को पूर्व में भी लैंसडाउन पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था, जो जिला कारागार पौड़ी से पेरोल में छूटकर लगातार फरार चल रहा था। गिरफ्ताशुदा अभियुक्त को न्यायालय समक्ष पेश किया गया, जिसे न्यायालय द्वारा न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
अभियुक्त का नाम पता
- हरिकृष्ण, पुत्र इंद्र सिंह, निवासी ग्राम कोठी, पोस्ट ऑफिस, नंदकेसर, चौकी देवाल, जनपद चमोली गढ़वाल।
पंजीकृत अभियोग
- वाद संख्या 85/ 2014, धारा 420/467/468/470/471 भा.द.वि।
पुलिस टीम
- उप निरीक्षक मुकेश भट्ट
- आरक्षी 76 ना0पु0 धनंजय पंत




