सोमवार, अप्रैल 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी गढ़वाल : एसएसपी यशवंत सिंह चौहान ने वीसी के माध्यम ली मासिक अपराध गोष्ठी, दिए दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : मार्च 7, 2022 3:45 अपराह्न
पौड़ी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल द्वारा वीसी के माध्यम ली गई मासिक अपराध गोष्ठी । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, महोदय, जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जनपद के अधिकारियों/ कर्मचारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। एसएसपी यशवंत सिंह चौहान द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना/ कार्यालयों में नियुक्त कर्मचारियों की समस्या सुनने के लिये एक दिन पूर्व मीटिंग लेने हेतु निर्देशित किया गया था। सर्वप्रथम सभी कर्मचारियो की समस्या सुनी गयी व सम्बन्धित प्रभारियों को समस्या का निराकरण करने हेतु आदेशित किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी गणों को विधानसभा चुनाव-2022 में अच्छी ड्यूटी करने एवं चुनाव को सफलता पूर्वक कराने के लिये सभी पुलिस कार्मिको को बधाई दी गयी। आगामी 10 मार्च 2022 को विधानसभा चुनाव-2022 की मतगणना को सफलतापूर्वक ड्यूटी करने एवं आगामी होली पर्व के दृष्टिगत अपने-अपने थाना क्षेत्रों में कानून व्यवस्था को सुचारु रुप से बनाये रखने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया। सभी पुलिस कार्मिकों को जनता के साथ अच्छा व्यवहार करने. अपना टर्न आउट उच्चकोटि का रखने, अनुशासन बनायें रखने व अपने काम में पारदर्शिता रखने के लिए निर्देशित किया गया । जनपद के समस्त थानों पर माल मुकदमाती से सम्बन्धित मालों के निस्तारण, अज्ञात शवों की शिनाख्त को अभियान के अन्तर्गत अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु सम्बन्धितों को निर्देशित किया गया।
एसएसपी यशवंत सिंह चौहान ने जनपद में घटित अपराधों एवं निरोधात्मक कार्यवाही की समीक्षा की गयी एवं समस्त थाना/ चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वांछित/इनामी/मफरुर अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने, लम्बित एवं पार्ट पेन्डिंग विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण करने, सीसीटीएनएस के सिटीजन पोर्टल की शिकायतों का त्वरित निस्तारण, एवं सीसीटीएनएस पर केस सॉफ्टवेयर के सभी फॉर्म्स को ऑनलाईन अद्यतन रखने,महिला सम्बन्धी अपराधों, 112, साईबर अपराधो से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों/विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायती प्रार्थन पत्रों पर नियमानुसार त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थानाक्षेत्रों के दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाये जाने एवं जनता का पुलिस के साथ आच्छा समन्वय स्थापित किये जाने हेतु गांवों के लोगों के साथ समय-समय पर गोष्ठी किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
एसएसपी यशवंत सिंह चौहान ने थानों पर प्राप्त ऑनलाईन सीएम हेल्प लाईन से सम्बन्धित शिकायतों पर समय से नियमानुसार त्वरित कार्यवाही करने हेतु सम्बन्धितों को निर्देशित किया। समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत आपराधिक गतिविधियों नजर रखने एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु निर्देशित किया गया।
एसएसपी यशवंत सिंह चौहान द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत आने वाले बाहरी व्यक्तियों का शत प्रतिशत सत्यापन करने हेतु निर्देशित किया गया। जनपद के समस्त पुलिस कर्मिकों द्वारा ड्यूटी के दौरान जो यात्रा भत्ता भेजा जाता है उन पर प्रभारी आंकिक को नियमानुसार कार्यवाही कर समय पर भुगतान करने व NPS पुलिस कार्मिको का डाटा अद्यत्तन करने एवं उपनल/चतुर्थ कर्मियों का वेतन समय से भुगतान करने  हेतु निर्देशित किया गया । जनपद के समस्त पुलिस कार्मिको को वार्षिक फायरिंग कराने हेतु प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया। समस्त थाना क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों को अपने-अपने सर्किल एवं थाना क्षेत्रों में नियमित रुप रात्रि चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया।
एसएसपी यशवंत सिंह चौहान ने समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को मास्क, सोशल डिस्टेसिंग व कोविड गाईडलाइन का सख्ती से पालन कराने एवं नियमों का पालन ना करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया, ताकि कोरोना संक्रमण को रोका जा सके। समस्त थाना प्रभारियों को शराब पीकर वाहन चलाने, तीव्र गति से वाहन चलाने वालों, ओवर लोडिंग, दुपहिया वाहनों में तीन सवारी बैठाने वालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने एवं ई-चालान मशीन से आँनलाईन के माध्यम से कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। थानों को प्राप्त 112 सिटी पेट्रोल/ हाईवे पेट्रोल वाहनों का डायल-112 से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया ।
एसएसपी यशवंत सिंह चौहान ने समस्त थाना/चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत अवैध मादक पदार्थो व अवैध शराब/कच्ची शराब/ नकली शराब, बनाने/बेचने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये। ऑनलाईन गोष्ठी के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी, अपर पुलिस अधीक्षक संचार अनूप काला, पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार गणेश लाल कोहली, पुलिस उपाधीक्षक श्रीनगर  श्यामदत्त नौटियाल, निरीक्षक स्थानीय अभिसूचना इकाई पौड़ी मनोज कुमार असवाल, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन विपेन्द्र सिंह, वाचक मनिभूषण श्रीवास्तव, आशु लिपिक अमर सिंह राणा, पीआरओ मुकेश गैरोला व समस्त शाखा/ थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी मौजूद रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बीएसएम कॉलेज के पास दुकान में भीषण आग, देर रात मचा हड़कंप
  • संगीत जगत के एक युग का अंत, सुरों की मल्लिका आशा भोसले आज 92 वर्ष आयु में निधन 
  • चारधाम में यात्रियों की संख्या सीमित न करने के राज्य सरकार के निर्णय का स्वागत, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार
  • “रन फॉर अवेयरनेस” रैली को सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी
  • गैस की कालाबाजारी एवं अवैध रिफिलिंग पर जिलाधिकारी सख्त, संलिप्तों पर प्राथमिकी दर्ज
  • राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ में वार्षिक महोत्सव की धूम
  • सीएम धामी ने नॉर्थ जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस में किया प्रतिभाग
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 14 अप्रैल के कार्यक्रम को लेकर देहरादून में हाई अलर्ट, सीएम ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
  • नंदप्रयाग में रात्रिकालीन यातायात रहेगा प्रतिबंधित, वैकल्पिक मार्ग से होगा डायवर्जन
  • आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन का कालागढ़ टाइगर रिजर्व का शैक्षणिक भ्रमण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.