रविवार, जुलाई 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी गढ़वाल : डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने किया पीएमजीएसवाई कोटद्वार, सतपुली व बैजरों का स्पष्टीकरण तलब

शेयर करें !
posted on : मार्च 7, 2022 2:53 अपराह्न
 
पौड़ी : जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सेक्टर, राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित, बीस सूत्रीय योजनाओं की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से विकास कार्यो की जानकारी लेते हुये निर्देशित किया कि अूधरे कार्यो को इसी माह पूर्ण करना सुनिश्चित करें। कहा कि जिन विभागों द्वारा कम खर्च किया गया है वह जल्द कार्यो का भुगतान करें। साथ ही उन्होंने कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष विकास कार्यो को पूर्ण करें, जिससे लोगों को उसका लाभ समय पर मिल सकेगा। इस दौरान कम प्रगति पर जिलाधिकारी ने पीएमजीएसवाई कोटद्वार, सतपुली व बैजरों का स्पष्टीकरण तथा जिला नगरीय विकास अभिकरण विभाग द्वारा बैठक में अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण तलब किया। उन्होंने निर्देशित किया कि इसी माह 20 मार्च तक समस्त कार्यो को पूर्ण करना सुनिश्चित करें तथा उसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।
जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने आयोजित बैठक में कम प्रगति वाले विभागों के प्रति नाराजगी जताते हुये निर्देशित किया कि अधूरे कार्यो को जल्द पूर्ण कर उनका भुगतान करना सुनिश्चित करें, जिससे समय पर धनराशि खर्च हो सकेगी। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण बैजरों को निर्देशित किया कि लंबित कार्यो को जल्द पूर्ण करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि बैंजरों में निर्माणाधीन पार्किंग को बेहतर बनाये तथा पार्किंग के पास साइन बोर्ड चस्पा करें तथा उसमें पार्किग संबंधित संपूर्ण जानकारी दर्ज करें। इस दौरान उन्होंने उद्यान अधिकारी को निर्देशित किया कि 15 मार्च तक पॉलिहाउस के कार्यो को पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि जल्द कार्यो को पूण कर ए श्रेणी में आएं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जिला योजना में किसी विभाग द्वारा डिमांड की जरूरत है तो वह 03 दिन के भीतर मांग प्रस्ताव प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि कम प्रगति पर पीएमजीएसवाई, स्वास्थ्य, जल संस्थान तथा जल निगम विभाग की अलग से बैठक करें। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि जिन विभागों में धनराशि शेष है वह इसी माह उसे खर्च करें। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन विभागों द्वारा धनराशि को खर्च नहीं किया जा रहा है वह समय से पूर्व उस धनराशि को वापस करें।
जिलाधिकारी ने क्रमवार समाज कल्याण, मत्स्य, पशुपालन, अर्थ एवं संख्या, पूर्ति विभाग सहित अन्य विभागों की समीक्षा भी की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित कार्यो को जल्द पूर्ण उसका भुगतान करना सुनिश्चित करे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार आर्य, पीडी संजीव कुमार रॉय, जिला विकास अधिकारी पुष्पेंद्र चौहान, अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोनी, मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी, पशुपालन अधिकारी डॉ. रमेश सिंह, जल संस्थान अधिशासी अभियंता शिव कुमार रॉय, मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा, सहायक अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड दिनेश चंद्र नौटियाल, सहित अन्य उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किया छठे ‘लोक संवर्धन पर्व’ का शुभारंभ
  • 17 जुलाई को देहरादून आएंगे राहुल गांधी, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में युवाओं से करेंगे संवाद, कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां
  • उत्तराखण्ड के समग्र विकास में CSR की भागीदारी बढ़ाने का सीएम धामी का आह्वान
  • सहसपुर में सेवा, सुशासन एवं समर्पण कार्यक्रम के तहत आयोजित हुआ जनसेवा शिविर
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने पहुंचे कई पूर्व विधायक, मुख्यमंत्री को दी शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व पर जताया भरोसा, विभिन्न संगठनों ने सुशासन और विकास कार्यों की सराहना की
  • विश्व धरोहर फूलों की घाटी में 40 दिनों में 10 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • भरत सिंह रावत बने चमोली बार एसोसिएशन के फिर अध्यक्ष
  • महिला आरक्षण पर देहरादून में हुंकार, मानसून सत्र में बेशर्त लागू करने की उठी मांग
  • मुख्य सेवक के रूप में सबसे लंबा कार्यकाल, मुख्यमंत्री धामी को विभिन्न संगठनों ने दी बधाई
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.