कोटद्वार । प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने वन विभाग के प्रमुख सचिव को बंदरों से निजात दिलाने को लेकर पत्र प्रेषित किया। पूर्व काबीना मंत्री ने प्रमुख सचिव वन को प्रेषित पत्र में कहा कि वर्तमान में कोटद्वार भाबर में बंदरों ने आंतक मचा रखा है, आये दिन बंदरों के द्वारा राह चल रहे लोगों की काटे जाने की घटनाऐं भी प्रकाश में आ रही है, जिससे लोगों को घरों से बाहर निकलना दूभर हो रखा है, बंदर अब इतने निडर हो गये है कि वे घरों में रखे फ्रिजों को खोलकर रखे सामान को अपने साथ ले जा रहे है, छतों में रखे कपड़ों को फाड दे रहे है। इसके अलावा बंदरों के झुंड के झुंड आकर किसानों की खड़ी फसल को बर्बाद कर रहे है साथ ही लोगों के द्वारा घरों के आसपास बोयी गयी साग सब्जी को भी भारी नुकसान पहुंचा रहे है ।
पूर्व काबानी मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में वर्ष 2015-16 में कण्वाश्रम में बंदरों को रखने के लिए एक बंदरबाड़े का निर्माण करवाया गया था । उन्होंने बंदरों को पकड़कर उक्त बंदरबाडे़ में डलवाने के लिए सम्बधित विभाग को आदेश निर्गत कर क्षेत्रवासियों को बंदरों के आंतक से निजात दिलाने में सहयोग करने की अपील की है।





Discussion about this post