posted on : नवम्बर 20, 2020 9:33 अपराह्न
देहरादून : 1989 बैच के आईपीएस अफसर अशोक कुमार अगले पुलिस महानिदेशक होंगे। शासन ने राज्यपाल की मंजूरी के बाद शुक्रवार को उनकी नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। बता दे कि 30 नवंबर को मौजूदा डीजीपी अनिल रतूड़ी के रिटायर होने पर उसी दिन वे डीजीपी की जिम्मेदारी संभाल लेंगे। अशोक कुमार के पास डीजीपी के तौर पर काम करने का लंबा और पर्याप्त वक्त रहेगा। उनका रिटायरमेंट नवंबर 2023 को होगा अभी वह डीजी कानून व्यवस्था है।





Discussion about this post