गुरूवार, फ़रवरी 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टिहरी : जिला निर्वाचन अधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव की उपस्थिति में मतगणना कार्मिकों को दिया गया प्रथम चरण का प्रशिक्षण

शेयर करें !
posted on : मार्च 5, 2022 4:33 अपराह्न
टिहरी : विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 की आगामी 10 मार्च, 2022 को होने वाली मतगणना की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक सम्पादित कराये जाने हेतु आज जिला निर्वाचन अधिकारी टिहरी गढ़वाल इवा आशीष श्रीवास्तव की उपस्थिति में मतगणना कार्मिकों को प्रथम चरण का प्रशिक्षण दिया गया। आज ईवीएम, पोस्टल बैलेट एवं ईटीपीबीएस का प्रशिक्षण दिया गया, इस दौरान 466 मतगणना कार्मिकों में से 13 कार्मिक अनुपस्थित रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रशिक्षण में अनुपस्थित मतगणना कार्मिकों का स्पष्टीकरण लेने तथा संबंधितों के खिलाफ कार्रवाही करने के निर्देश दियेे।
इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना कार्मिकों से कहा कि प्रशिक्षण को गम्भीरता से लेना सुनिश्चित करें और किसी भी शंका का समाधान करवा लें। कहा कि दबाव में काम न करें, घबराने की जरूरत नहीं हैं, पूरी निष्पक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वह्न करते हुए मतगणना प्रक्रिया को धैर्य एवं शांतिपूर्वक सम्पादित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इस बार की मतगणना में ईटीपीबीएस की प्रक्रिया भी सम्पादित की जानी है, इसलिए मतगणना प्रक्रिया के दौरान थोड़ा सा दबाव हो सकता है, किन्तु आपको धैर्यपूर्वक सभी को संतुष्ठ करते हुए मतगणना प्रक्रिया को सफलतापूर्वक सम्पन्न करना है। कहा कि किसी भी प्रकार की गलती या भूल के लिए आप स्वयं जिम्मेदार होंगे, इसलिए प्रशिक्षण को हल्के में न लें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को निर्देशित किया कि ईटीपीबीएस (प्री-काउंटिंग) का आज जो प्रशिक्षण दिया गया, उसकी सामग्री आज ही वेबसाइट  tehri.nic.in पर भी अपलोड कर दें, ताकि वहां से सभी आरओ/एआरओ उसको लेकर अच्छे से समझकर तैयारी कर सकें। उन्होंने सभी आरओ/एआरओ से कहा कि आपकी भूमिका महत्वपूर्ण है, मतगणना के दौरान कोई गड़बड़ न हो, इसलिए प्रशिक्षण को गम्भीरता से लें। उन्होंने कहा कि द्वितीय चरण का प्रशिक्षण 09 मार्च, 2022 को दिया जायेगा, जिसमें मतगणना कार्मिक अपने-अपने सवालों को नोट करके लायेंगे, ताकि उनका समाधान समय रहते किया जा सके। इसके बाद प्रशिक्षण में मतगणना कार्मिकों से विभिन्न प्रश्न पूछकर टेस्ट लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि 09 मार्च, 2022 को प्रशिक्षण के बाद सभी कार्मिक जिला मुख्यालय में ही ठहरेंगे तथा 10 मार्च को प्रातः 06 बजे रिपोर्टिंग होगी।
अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामजी शरण शर्मा द्वारा नगरपालिका हॉल बौराड़ी नई टिहरी में रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को पोस्टल बैलेट का प्रथम चरण का प्रशिक्षण दिया गया। उनके द्वारा पोस्टल बैलेट प्री कांउटिंग एवं कांउटिंग के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान जल्दबाजी न करें और न ही किसी अन्य से प्रतिस्पर्धा करें। कहा कि मतगणना प्रक्रिया के दौरान धैर्यपूर्वक अपने-अपने कार्याें को सम्पादित करें और कोई दुविधा हो तो संबंधित आरओ को अवगत करायें। कहा कि आरओ हैण्डबुक में स्पष्ट लिखा है कि किसी भी प्रकार की भूल या गलती क्षम्य नहीं होगी, गलती होने पर सख्त कार्यवाही हो सकती है।
 मास्टर ट्रेनर सतीश चंद्र नौटियाल अधिशासी अभियंता जल संस्थान द्वारा मतगणना सुपरवाइजर, मतगणना सहायक एवं माइक्रो आब्जर्वर को ईवीएम का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि फार्म 17-सी और मशीन की कुल संख्या से मिलान न होने पर, मॉकपोल के बाद सीआरसी नहीं किया गया हो, वीवीपैट से मॉकपोल नहीं हटाया गया हो या कन्ट्रोल यूनिट में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी दिखाई देने पर आरओ को अवगत करायें। इसके बाद मतगणना कार्मिकों को हैण्ड्स ऑन प्रशिक्षण भी दिया गया। वहीं जिला पंचायत सभागार बौराड़ी नई टिहरी में मास्टर ट्रेनर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एवं ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर द्वारा रिटर्निंग ऑफिसर/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को इलेक्ट्रोनिकली ट्रांसमीटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम (ईटीपीबीएस) प्री-काउंटिंग का प्रशिक्षण दिया गया। उनके द्वारा ईटीपीबीएस के तहत क्यूआर कोड स्कैनिंग, ईटीपीबीएस आईडी आदि की विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, आरओ/एआरओ, मतगणना सुपरवाइजर, मतगणना सहायक एवं माइक्रो आब्जर्वर आदि मौजूद रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता विश्वजीत सिंह नेगी ने की मुख्यमंत्री धामी से महत्वपूर्ण भेंट, यमकेश्वर विधानसभा में विकास कार्यों को मिलेगी नई गति
  • श्री गुरु राम राय मेडिकल काॅलेज में उत्तराखण्ड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला का शुभारंभ; मरीजों को मिलेंगे तेज, सटीक और विश्वस्तरीय जांच परिणाम
  • अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन सील
  • IIFL बैंक की मनमानी पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, बीमित ऋण 14.61 लाख क्लेम प्राप्त करने उपरान्त भी वसूली को आतुर था बैंक, जिला प्रशासन ने बैंक से ही करा दी शेष 2 लाख की वसूली
  • पशु चिकित्साधिकारियों के कौशल विकास के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ
  • जन-जन के द्वार पहुँची सरकार : सुदूरवर्ती गांव लाखामंडल में प्रशासन ने सुनीं जन समस्याएं, 1844 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ
  • AI के दौर में ट्रांसक्रिप्ट पर सवाल : वांगचुक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त
  • उत्तराखंड : चार धाम यात्रा के लिए अब ऑनलाइन पंजीकरण पर लगेगा शुल्क, फर्जी रजिस्ट्रेशन रोकने का फैसला
  • गोवंश संरक्षण पर आधारित कविता प्रतियोगिता का आयोजन, इन्होंने हासिल किया प्रथम स्थान
  • दीक्षांत केवल डिग्री नहीं, आत्मबोध से राष्ट्रबोध की यात्रा – राज्यपाल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.