रविवार, जुलाई 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टिहरी : सघन मिशन इन्द्रधनुष के क्रियान्वयन के लिए गूगल मीट के माध्यम से जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित

शेयर करें !
posted on : मार्च 5, 2022 4:16 अपराह्न
टिहरी : सघन मिशन इन्द्रधनुष के क्रियान्वयन हेतु आज गूगल मीट के माध्यम से जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। सघन मिशन इन्द्रधनुष जनपद में गतिमान है, जिसका द्वितीय चरण 07 मार्च, 2022 से जनपद में संचालित किया जाना है। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल इवा आशीष श्रीवास्तव ने अभियान के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। कहा कि वैक्सीनेशन से छूटे बच्चों के लिए विशेष सेशन साइट लगाई जा रही हैं, ताकि सभी बच्चों को वैक्सीनेशन से कवर किया जा सके। इसका  द्वितीय चरण 07 मार्च से शुरू होगा, जो एक सप्ताह तक चलेगा, जिसमें 0 से 02 वर्ष के ड्रॉप आउट तथा लेफ्ट आउट बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। अभियान के द्वितीय चरण में जनपद के अन्तर्गत 13 टीकाकरण सत्रों में 65 बच्चों तथा 12 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि टीकाकरण से छूटे बच्चों के टीकाकरण हेतु सेशन साइट पर एएनएम और आशा कार्यकत्री उपस्थित रहने हेतु अपने स्तर से अवगत करा दें। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि सेशन साइट पर ग्राम प्रधानों का सहयोग लेते हुए टीकाकरण करवायें।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय जैन ने बताया कि विशेष सेशन साइट अभियान के तहत 07 मार्च, 2022 को विकासखण्ड चम्बा के गुडसालगांव व गुनोगी, विकासखण्ड जौनपुर के फेड़ी किमोडा तथा विकासखण्ड प्रतापनगर के किमखेत, बीजबागी व खोलगड, 08 मार्च को विकासखण्ड देवप्रयाग के भासों व उमरी तथा विकासखण्ड प्रतापनगर के घोलड़ानी, 10 मार्च को विकासखण्ड थौलधार के कंडारगांव तथा विकासखण्ड भिलंगना के पिन्सवाड़, 11 मार्च को विकासखण्ड भिलंगना के ढुंग व 12 मार्च को भिलंगना के करखेड़ी में टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 09 एवं 10 मार्च को सेशन साइट पर भारत सरकार एवं राज्य सरकार से टीम आकर निरीक्षण करेंगी। उन्होंने सभी संबंधितों से कहा कि सभी व्यवस्थाएं करते हुए की गई तैयारियों के फोटोग्राफ्स् उपलब्ध करा दें। इस दौरान गूगल मीट से जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दीपा रूबाली, जिला पंचायत राज अधिकारी वी.एस. सेमवाल, डीपीओ सोहेब सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी जुड़े रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राष्ट्रीय स्तर पर चमका FDA उत्तराखण्ड, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में नेशनल प्लास्टिक सर्जरी दिवस पर विशेषज्ञों ने साझा किए वैश्विक शोध व नवीन तकनीकी, कैंसर उपचार में प्लास्टिक सर्जरी की बढ़ती भूमिका पर हुआ मंथन
  • देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किया छठे ‘लोक संवर्धन पर्व’ का शुभारंभ
  • 17 जुलाई को देहरादून आएंगे राहुल गांधी, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में युवाओं से करेंगे संवाद, कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां
  • उत्तराखण्ड के समग्र विकास में CSR की भागीदारी बढ़ाने का सीएम धामी का आह्वान
  • सहसपुर में सेवा, सुशासन एवं समर्पण कार्यक्रम के तहत आयोजित हुआ जनसेवा शिविर
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने पहुंचे कई पूर्व विधायक, मुख्यमंत्री को दी शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व पर जताया भरोसा, विभिन्न संगठनों ने सुशासन और विकास कार्यों की सराहना की
  • विश्व धरोहर फूलों की घाटी में 40 दिनों में 10 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • भरत सिंह रावत बने चमोली बार एसोसिएशन के फिर अध्यक्ष
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.