गुरूवार, फ़रवरी 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उविपा ने 28 फरवरी की रात्रि को नजीबाबाद चौक पर एक युवक की पिटाई होने के 05 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर किया रोष व्यक्त

शेयर करें !
posted on : मार्च 5, 2022 8:37 पूर्वाह्न
कोटद्वार : उत्तराखण्ड विकास पार्टी ने 28 फरवरी 2022 की रात्रि को नजीबाबाद चौक पर एक युवक की पिटाई होने व आज 5 मार्च तक भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर रोष व्यक्त किया। उत्तराखण्ड विकास पार्टी के सचिव एडवोकेट जगदीश चन्द्र जोशी ने कहा कि कोटद्वार में पुलिस खनन और शराब माफियाओं के साथ इतनी मिल गई है कि अब इन माफियाओं को सरे बाजार सरेआम आम आदमी की पिटाई करते हुए भी डर नहीं लग रहा है।
 उत्तराखण्ड विकास पार्टी के सचिव एडवोकेट जगदीश चंद जोशी ने कहा कि यह खेदपूर्ण है कि मीडिया ने इसे एक छोटी घटना माना है जबकि नजीबाबाद चौराहे पर 24 घंटे शासन प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी गुजरते हैं और कम से कम पीआरडी और होमगार्डों की यहां लगातार ड्यूटी लगी रहती है। नजीबाबाद चौक से 10 कदम की दूरी पर बाजार पुलिस चौकी है। 28 फरवरी की रात को नजीबाबाद चौराहे पर एक गैंग  के लोगों के  द्वारा एक नवयुवक की बुरी तरह पिटाई की गई और पुलिस द्वारा यह वक्तव्य दिया गया कि घटना की जांच की जा रही है, और अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। नव युवक गंभीर रूप से घायल है और उसके परिजनों ने यह आरोप लगाया है कि पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था जिसे छोड़ भी दिया गया।
 उत्तराखण्ड विकास पार्टी के सचिव एडवोकेट जगदीश चंद जोशी ने कहा एएसपी कोटद्वार द्वारा यह वक्तव्य दिया गया कि हम घटना की जांच कर रहे हैं यह हास्यास्पद है, घटना के पाँच दिन बाद तक भी जाँच की आड़ ली जा रही है जबकि नजीबाबाद चौराहे पर पुलिस की ड्यूटी हमेशा रहती है उसके बगल में ही 10 कदम की दूरी पर बाजार चौकी है और नजीबाबाद चौराहे पर सीसीटीवी सिद्धबली बाबा स्वीट्स की ओर से लगाए गए हैं। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है उसके बावजूद आज 5 मार्च तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। यह सबूत है कि पुलिस खनन माफियाओं और शराब माफियाओं के साथ इस तरह मिक्स मैच हो गई है कि अब यह माफिया सरेआम सरे बाजार किसी भी व्यक्ति के साथ मारपीट कर सकते हैं।
 उत्तराखण्ड विकास पार्टी के सचिव एडवोकेट जगदीश चंद जोशी ने कहा पहले भी अवैध खनन का लाइव प्रसारण करते हुए माफियाओं  द्वारा गोली चलाने पर पुलिस ने इनके साथ मिलकर उल्टा ही खनन का विरोध करने वालों पर गंभीर धाराओं में एफ आई आर दर्ज कर यह संदेश देने की कोशिश की थी कि कोई भी अवैध खनन का विरोध ना करें। अभी भी कोटद्वार में अवैध खनन बदस्तूर जारी है और अधिकारी नियम कानून का पालन कराने की बजाय दिशा निर्देश देकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री करना चाहते हैं। बार बार शिकायतों के बावजूद व जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी के निर्देशों के बावजूद पुलिस ने ओवर बॉडी डंपरों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की है। 
एडवोकेट जगदीश चन्द्र जोशी ने कहा कि उत्तराखण्ड विकास पार्टी इसका विरोध करती हैं। यह हकीकत है कि पुलिस ऐसे मामलों को दबाना चाहती है, पर क्योंकि कोटद्वार हमारा शहर है इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी भी है । ऐसे हर गम्भीर अपराध जो कि समाज मे असुरक्षा की भावना पैदा करता है , के खिलाफ आवाज उठाना हमारा कर्तव्य है, उन्होंने कहा कि अगर आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए और उनके खिलाफ सख्त पैरवी नहीं की गई तो इसके दुष्परिणाम आने वाले भविष्य में कोटद्वार वासियों को ही भुगतने पड़ेंगे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता विश्वजीत सिंह नेगी ने की मुख्यमंत्री धामी से महत्वपूर्ण भेंट, यमकेश्वर विधानसभा में विकास कार्यों को मिलेगी नई गति
  • श्री गुरु राम राय मेडिकल काॅलेज में उत्तराखण्ड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला का शुभारंभ; मरीजों को मिलेंगे तेज, सटीक और विश्वस्तरीय जांच परिणाम
  • अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन सील
  • IIFL बैंक की मनमानी पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, बीमित ऋण 14.61 लाख क्लेम प्राप्त करने उपरान्त भी वसूली को आतुर था बैंक, जिला प्रशासन ने बैंक से ही करा दी शेष 2 लाख की वसूली
  • पशु चिकित्साधिकारियों के कौशल विकास के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ
  • जन-जन के द्वार पहुँची सरकार : सुदूरवर्ती गांव लाखामंडल में प्रशासन ने सुनीं जन समस्याएं, 1844 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ
  • AI के दौर में ट्रांसक्रिप्ट पर सवाल : वांगचुक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त
  • उत्तराखंड : चार धाम यात्रा के लिए अब ऑनलाइन पंजीकरण पर लगेगा शुल्क, फर्जी रजिस्ट्रेशन रोकने का फैसला
  • गोवंश संरक्षण पर आधारित कविता प्रतियोगिता का आयोजन, इन्होंने हासिल किया प्रथम स्थान
  • दीक्षांत केवल डिग्री नहीं, आत्मबोध से राष्ट्रबोध की यात्रा – राज्यपाल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.