बुधवार, अप्रैल 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

ट्रैल रनिंग के धावक पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के पैतृक गांव खैरासैंण

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 20, 2020 7:17 अपराह्न

सतपुली / पौड़ी : जनपद में सतपुली के समीप बिलखेत में आयोजित चार दिवसीय नयार घाटी एडवेंचर फेस्टिवल के आज दूसरे दिन पैराग्लाइडिंग, ट्रैल रनिंग, मांउटेन ट्रेकिंग बाइकिंग तथा एंगलिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

ट्रैल रनिंग का शुभारम्भ आज प्रातः 08:00 बजे लैंसडाउन के गांधी चैक से बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कमांडेंट जी.आर.आर.सी. ने हरी झण्डी दिखाकर धावकों रवाना किया। ट्रैल रनिंग में 33 कि.मी. की दौड़ में 22 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें 12 गढ़वाल राईफल के जवान, 06 बीएसएफ तथा 04 स्थानीय प्रतिभागी शामिल थे। ट्रैल रनिंग लैंसडाउन के गांधी चैक से शुरू होते हुए देहलिखाल-चुंडई-पीड़ा गांव-कंडाखाल-हण्डोल से खैरासैंण में समाप्त हुई। ट्रैल रनिंग के आयोजक दीपक दलाल ने बताया कि गढ़वाल राईफल के जवान मनमोहन सबसे पहले नियत स्थान पर पहुंचे। बताया कि ट्रैल रनिंग के धावकों में खासा उत्साह देखा गया। कहा कि आज की ट्रैल रनिंग में सभी धावक खैरासैंण पहुंचे, जहां से वाहन द्वारा उन्हें बेस कैम्प बिलखेत भेजा गया। जहां से कल की ट्रैल रनिंग प्रारम्भ होगी।

कल 19 नवम्बर, 2020 को लैंसडाउन के क्षेत्रीय विधायक दिलीप सिंह रावत ने तीन दिवसीय मांउटेन ट्रेकिंग बाइकर्स प्रतिभागियों को लैंसडाउन से हरी झण्डी दिखाकर बिलखेत के लिए रवाना किया था। जिन्होंने आज प्रातः 09:00 बजे बिलखेत से साइकिलिंग प्रारम्भ की, जो कि घंडियाल एवं रांसी स्टेडियम पौड़ी होते हुए परसुण्डाखाल के गरूड़ा कैम्प में पहुंचे, जहां से प्रतिभागी कल बिलखेत के लिए रवान होंगे। मांउटेन ट्रेकिंग बाइकर्स में 29 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

नयार घाटी एडवेंचर फेस्टिवल के दूसरे दिन आज पैराग्लाईडिंग प्रतियोगितात्मक उड़ानों में 52 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में कुल 150 उड़ाने भरी गई, जबकि 10 टेंडम उड़ाने भी भरी गई, जिनमें पायलट के साथ एक-एक अन्य व्यक्ति भी उड़ान में शामिल था। विशेषज्ञों का कहना है कि यहां अन्तराष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता आयोजित की जा सकती है। यह घाटी साहसिक खेल के लिए नई खोज के रूप में देखी जा रही है। पैराग्लाइडर विशेषज्ञों के अनुसार नयार घाटी पैराग्लाइडिंग के लिए बहुत बेहतरीन साइट है। देश भर से आये पैराग्लाइडर पायलट यहां पहुंचकर बहुत ही रोमाचिंत है और अपनी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर रहे हैं। इस अवसर पर विनय कुमार, पैराग्लाइडिंग विशेषज्ञ मनीष जोशी, मंयक घिल्डियाल, ग्रुप कैप्टन आलोक चटर्ची मौजूद रहे।

वहीं दूसरी ओर आज ब्यासघाट में पौड़ी विधायक मुकेश सिंह कोली ने एंगलिंग प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। साथ ही उन्होंने ‘‘महाशीर रिक्वेंशनल फिस्ड एण्ड इको टूरिज्म एट ब्यासघाट उत्तराखण्ड‘‘ पुस्तक का भी विमोचन किया। प्रतियोगिता में 21 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रतिभागी संजीव ने 31 इण्डियन ट्राउट प्रजाति की तथा सतपाल ने 13 महाशीर मछली पकड़ी। नयार घाटी एडवेंचर फेस्टिवल में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे। इस अवसर पर हिमालयन आउट लेट बैक के सदस्य तेगबीर मान, अजुन मान, मौ. अली खान तथा डीसीएफआर भीमताल के मस्त्य विशेषज्ञ डॉ. हलधर, डॉ. बरूआ, मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा, संचालक योगम्बर पोली, प्रतिभागी संजय सिंह, रोशन बिष्ट, मो. अली गाजी, श्याम गुरूंग, पुरूषोत्तम गुसांई, गौरव कटारिया आदि मौजूद थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में प्रिंयका मेहर का जादू और डीजे बीट्स का धमाका
  • पौड़ी गढ़वाल : सार्वजनिक स्थल पर शराब पार्टी पड़ी भारी, 6 युवकों पर हुई कड़ी चालानी कार्यवाही
  • होटल रूप में शहरी धनाडय अमीरों के होमस्टे पर चला डीएम सविन बंसल का डंडा, 17 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त;  पर्यटन वेबसाइट से विलोपित की प्रक्रिया शुरू
  • हीट वेव का कहर : स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, डॉक्टरों ने जारी की एडवाइजरी
  • उत्तराखंड : देहरादून में अवैध कॉलोनी पर MDDA का बुलडोजर, 10 बीघा में हो रही प्लॉटिंग ध्वस्त
  • 1 मई बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व, हरिद्वार जाने से पहले पढ़ लें पूरा ट्रैफिक रूट मैप और डायवर्जन प्लान
  • चारधाम यात्रा 2026 : श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, एक सप्ताह में दो लाख से अधिक भक्त पहुंचे केदारनाथ
  • हिमालयी क्षेत्र में टिकाऊ पर्यटन की ओर कदम, केंद्र की रिपोर्ट पर राज्यों ने शुरू किया अमल
  • रिटायरमेंट के बाद की विविध जरूरतों को देखते हुए अवीवा इंडिया ने लॉन्च किया अवीवा सिक्योर नेस्ट एन्युटी प्लान
  • फॉरेस्ट गार्ड भर्ती मामला : हाईकोर्ट ने UKSSSC सचिव को किया तलब
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.