कोटद्वार : पीएम नरेन्द्र मोदी की मुहीम लगातार आगे बढती जा रही हैं. लोग आत्मनिर्भर बनकर स्वरोजगार को बढ़ावा दे रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पद चिन्हों पर उत्तराखंड लगातार आत्मनिर्भर भारत की ओर कदम बढ़ाए जा रहा है। इसी कड़ी में उद्योग विभाग कोटद्वार की मदद से राजीव नेगी ने कोटद्वार के बालागंज में 25 लाख रुपए की लागत से एक साबुन फैक्ट्री खोली। जिसका विधिवत उद्घाटन गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने किया। वर्तमान में 13 स्थानीय लोग इस फैक्ट्री में कार्य कर रहे हैं। जो कि बेरोजगार युवाओं के लिए एक उम्मीद लेकर आया है। साबुन फैक्ट्री के मालिक राजीव नेगी ने बताया कि वह विगत 15 सालों से गुजरात में औद्योगिक क्षेत्र में मैनेजर के पद पर तैनात थे जिसका जिसका उन्हें बहुत फायदा मिला और उद्योग विभाग ने उन्हें 23 लाख रुपए का लोन स्वीकृत किया, जिसकी मदद से उन्होंने कोटद्वार के बालागंज में एक साबुन फैक्ट्री का निर्माण किया जिसका उद्घाटन आज गढ़वाल सांसद और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने किया फैक्ट्री मालिक ने बताया कि वर्तमान में 6 लोग प्रोडक्शन पर मौजूद है जबकि 7 लोग मार्केटिंग के कार्य में लगाए गए हैं 6 महीने के बाद सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो इन्हीं की संख्या बढ़कर कुल 25 हो जाएगी।



