गुरूवार, फ़रवरी 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सेनानायक SDRF मणिकांत मिश्रा ने तीन दिन में दो बार माउंट किलीमंजारो का आरोहण करने पर कांस्टेबल राजेन्द्र नाथ को किया सम्मानित

शेयर करें !
posted on : मार्च 4, 2022 1:05 अपराह्न
देहरादून : सेनानायक SDRF मणिकांत मिश्रा द्वारा आरक्षी राजेन्द्र नाथ को अफ्रीका महाद्वीप में तंजानिया में स्थित सबसे ऊंची चोटी माउंट किलीमंजारो का तीन दिवस के अंतराल में दो बार सफलतापूर्वक आरोहण कर देश व प्रदेश का नाम विश्व स्तर पर रोशन करने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सेनानायक SDRF मणिकांत मिश्रा द्वारा आरक्षी राजेन्द्र नाथ की सफलता पर  विशेष बधाई दी तथा भविष्य में भी इसी प्रकार आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।
सेनानायक SDRF मणिकांत मिश्रा द्वारा कहा गया कि SDRF के कर्मी प्रत्येक कार्य को पूर्ण उत्साह व लगन से करते हैं। चाहे आपदा के दौरान त्वरित रेस्क्यू हो या साहसिक खेलों में प्रतिभाग हो, SDRF हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाती है। SDRF जवान आरक्षी राजेन्द्र नाथ ने भी इसी ओर पहल करते हुए विश्व स्तर पर SDRF उत्तराखंड पुलिस का नाम रोशन किया है। राजेन्द्र की इस उपलब्धि से SDRF हाई एल्टीट्यूड रेस्क्यू टीम की कार्यदक्षता में भी वृद्धि हुई है। इस पर्वतारोहण अभियान के माध्यम से प्राप्त हुई विशेषज्ञता को SDRF के अन्य जवानों से साझा करवाया जाएगा। राजेन्द्र SDRF के अन्य कर्मियों के लिये प्रेरणास्त्रोत है, जो सभी को अपने देश व प्रदेश के लिए कुछ कर गुजरने के लिये प्रेरित करते रहेंगे।
आरक्षी राजेन्द्र द्वारा विगत पर्वतारोहण अभियानों में डीकेडी-2 (5670 मीटर), चंद्रभागा-13 (6264 मीटर), सतोपंथ(7075), माउंट त्रिशूल (7120 मीटर), यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुश(5642 मीटर)  व माउंट गंगोत्री प्रथम (6675 मीटर) का सफलतापूर्वक आरोहण किया गया है। फ्लैग इन सेरेमनी के दौरान वाहिनी मुख्यालय में उपसेनानायक मिथिलेश कुमार, सहायक सेनानायक कमल सिंह पंवार, शिविरपाल राजीव रावत, इंस्पेक्टर प्रमोद रावत, ललिता नेगी, सब इंस्पेक्टर पूनम शाह, बलबीर राणा, विजय रयाल, मोहित रौथाण, नीरज शर्मा, आलोक चंद इत्यादि अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय मेडिकल काॅलेज में उत्तराखण्ड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला का शुभारंभ; मरीजों को मिलेंगे तेज, सटीक और विश्वस्तरीय जांच परिणाम
  • अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन सील
  • IIFL बैंक की मनमानी पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, बीमित ऋण 14.61 लाख क्लेम प्राप्त करने उपरान्त भी वसूली को आतुर था बैंक, जिला प्रशासन ने बैंक से ही करा दी शेष 2 लाख की वसूली
  • पशु चिकित्साधिकारियों के कौशल विकास के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ
  • जन-जन के द्वार पहुँची सरकार : सुदूरवर्ती गांव लाखामंडल में प्रशासन ने सुनीं जन समस्याएं, 1844 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ
  • AI के दौर में ट्रांसक्रिप्ट पर सवाल : वांगचुक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त
  • उत्तराखंड : चार धाम यात्रा के लिए अब ऑनलाइन पंजीकरण पर लगेगा शुल्क, फर्जी रजिस्ट्रेशन रोकने का फैसला
  • गोवंश संरक्षण पर आधारित कविता प्रतियोगिता का आयोजन, इन्होंने हासिल किया प्रथम स्थान
  • दीक्षांत केवल डिग्री नहीं, आत्मबोध से राष्ट्रबोध की यात्रा – राज्यपाल
  • आभा आईडी से दून अस्पताल की ओपीडी में भीड़ नियंत्रण, रजिस्ट्रेशन हुआ आसान; लाइन से मुक्ति, घर से अपॉइंटमेंट, आभा आईडी को मरीजों ने बताया सुविधाजनक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.