रविवार, जुलाई 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोटद्वार : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में किया गया वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

शेयर करें !
posted on : मार्च 3, 2022 4:28 अपराह्न
 
कोटद्वार । राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में गुरुवार को समाजशास्त्र विभाग परिषद के तत्वाधान में वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समाजशास्त्र विभाग प्रभारी डॉ. तनु मित्तल ने बताया कि उत्तराखंड में पलायन विषय पर पक्ष विपक्ष में वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार ने वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए कहां कि इस तरह की प्रतिस्पर्धा आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए लाभदायक है। सभी छात्र छात्राओं को इसी प्रेरणा और मेहनत के साथ आगे भी कार्य करते रहना है । डॉ. तनु मित्तल ने भी सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि हार जीत जीवन का हिस्सा है। महत्वपूर्ण होता है जज्बे के साथ प्रतिभाग करना। कहा कि अपने विचारों को सभी के सामने व्यक्त करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
वाद विवाद प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डॉ० शोभा रावत, विभागाध्यक्ष हिंदी विभाग ने निभाई। डॉ० शोभा रावत ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी और इसी लगन के साथ आगे भी कार्य करते रहने के लिए प्रेरित करते हुए उत्तराखंड के गांव के दर्द को बयां किया और बताया कि असली संस्कृति अपने गांव के लगाव से है। अन्य निर्णायक में डॉ० कविता रानी, समाजशास्त्र विभाग रही। प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि डॉ० अनुराग अग्रवाल ने सभी छात्र छात्राओं को पलायन के आर्थिक पहलू से अवगत कराया। वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर पूजा एम०ए० तृतीय सेम, द्वितीय स्थान पर कामिनी एम०ए० तृतीय सेम तथा तृतीय स्थान पर मृदुल भट्ट एम०ए० तृतीय सेम रहे। प्रतियोगिता में  हिमानी एमए प्रथम सेम, तथा शिवम बलोधी बीए प्रथम वर्ष को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर पूजा, कामिनी, करुणा, मोनिका नेगी, साधना, संध्या निकिता बिष्ट, निशा, कविता, स्वाति, प्रीति, श्वेता, अमित, शुभम, शादाब, रोहित, जेबा, शबाना,तनुजा, मृदुल भट्ट, मीनाक्षी, प्रियंका, वैशाली, नीतू,किरन, अनुराग भट्ट, नेहा नेगी, संतोषी, अंजू, अंजली, मुस्कान, रुचि, अंजली रावत, रविन्द्र, सौरव, नितिन भंडारी, पिंकी, पूनम, शिवानी, अदिति, प्रियंका,बबी कृष्णा, हिमानी, भगवती, मीनाक्षी आदि उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राष्ट्रीय स्तर पर चमका FDA उत्तराखण्ड, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में नेशनल प्लास्टिक सर्जरी दिवस पर विशेषज्ञों ने साझा किए वैश्विक शोध व नवीन तकनीकी, कैंसर उपचार में प्लास्टिक सर्जरी की बढ़ती भूमिका पर हुआ मंथन
  • देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किया छठे ‘लोक संवर्धन पर्व’ का शुभारंभ
  • 17 जुलाई को देहरादून आएंगे राहुल गांधी, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में युवाओं से करेंगे संवाद, कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां
  • उत्तराखण्ड के समग्र विकास में CSR की भागीदारी बढ़ाने का सीएम धामी का आह्वान
  • सहसपुर में सेवा, सुशासन एवं समर्पण कार्यक्रम के तहत आयोजित हुआ जनसेवा शिविर
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने पहुंचे कई पूर्व विधायक, मुख्यमंत्री को दी शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व पर जताया भरोसा, विभिन्न संगठनों ने सुशासन और विकास कार्यों की सराहना की
  • विश्व धरोहर फूलों की घाटी में 40 दिनों में 10 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • भरत सिंह रावत बने चमोली बार एसोसिएशन के फिर अध्यक्ष
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.