posted on : मार्च 3, 2022 4:27 अपराह्न
कोटद्वार । नगर निगम की महापौर ने नगर क्षेत्र में जनसमस्याओं के निस्तारण को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित कर अधिकारियों से अभी तक की कार्य प्रगति की जानकारी ली गयी। साथ ही शहर में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए नगर में स्थित शौचालयों की नियमित सफाई करने को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिये।विधानसभा चुनाव सम्पन्न होने के बाद नगर निगम के सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते हुए महापौर हेमलता नेगी ने आवारा पशुओं की समस्या के समाधान के लिए नये गोधाम बनाये जाने के लिए धनराशि स्वीकृत किये जाने के लिए शासन से एक बार फिर से पत्रातार किये जाने के निर्देश दिये। अधूरे पडे हुए मोटर मोटर नगर के बारे में शासन स्तर पर हुई मीटिंग के बारे में अवगत कराने के निर्देश दिये। महापौर ने गाडीघाट स्थित पोस्टमार्टम हाउस के पास कूडे को साफ करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी दशा में पोस्टमार्टम हाउस के पास कूडा जमा नहीं होना चाहिए, कहा कि कूडे में आग लगने का खतरा बना रहता है, तथा लोगों को आने जाने में खासी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। कहा कि कूडे दानों की सफाई नियमित होनी चाहिए, यदि कहीं भी कूडे निस्तारण न होने शिकायत के लिए सफाई निरीक्षक पूर्ण रूप से जिम्मेदार होगें। पुराने पिक्चर हाॅल के निकट बने शोचालय को भी अन्य स्थानांतरित करने के निर्देश देते हुए कहा कि उक्त शौचालय का गंदा पानी लगातार सडक में बहने से आसपास के रहने वाले लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
महापौर ने ट्रैचिंग ग्राउंड को स्थानांतरण किये जाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्धारित स्थान के अलावा इधर उधर कूडा डालने वालों का भी चालन काटे जाने के निर्देश देते हुए कहा कि अभी तक कितने लोगों के चालान काटे गये है, इस सम्बध में उन्हें भी अवगत कराया जाय। इसके अलावा महापौर श्रीमती हेमलता नेगी ने नगर निगम में विभिन्न चैराहों के सौंदर्यीकरण किये जाने लेकर चिन्हींकरण किये जाने की बात की है, साथ ही नगर निगम की आय बढाने के लिए दुकाने बनाने के लिए जगह को चिन्हित करने के भी निर्देश दिये। इस मौके पर नगर आयुक्त किशन सिंह नेगी, सहायक नगर आयुक्त संजय कुमार, मो. कामिल, अवर अभियंता रवीन्द्र पंवार, सफाई निरीक्षक सुनील कुमार सहित पार्षद अनिल रावत, विपिन डोबरियाल, नईम अहमद, सोनिया नेगी, सूरज प्रसाद कांति, प्रवीन्द्र सिंह रावत मौजूद थे।



