posted on : मार्च 2, 2022 4:06 अपराह्न
उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण): उत्तरकाशी 63 में जनपद स्थापना दिवस पर लगने वाला विकास मेला का आज समापन हुआ इस मौके पर मेले में आई विभिन्न गांव से आई देव डोलियों को मेला समिति के पदाधिकारियों के द्वारा विदाई की गई। आज के कार्यक्रम कार्यक्रम में डुंडा गांव के कलाकार आयुष जोशी के द्वारा माता रेणुका पर लिखित भजन गाकर मेले में आए दर्शकों का मन मोह लिया। गोंडा ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र कोहली के द्वारा मंदिर समिति को आश्वस्त किया गया कि आपके द्वारा जो भी आदेश होगा उसको मैं पूरा करूंगा। साथ ही उन्होंने वीरपुर वासियों को नौसर मेले की भी बधाई व शुभकामनाएं दी। समापन कार्यक्रम के मुख्य मुख्य अतिथि के तौर पर भटवाड़ी ब्लॉक के पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेश चौहान, डुंडा ब्लाक के ब्लाक प्रमुख शैलेंद्र कोहली, मंदिर समिति के अध्यक्ष राजदीप सिंह परमार, देशराज सिंह बिष्ट ग्राम सभा डुंडा गांव प्रधान पुष्पा भट्ट, बीरपुर प्रधान सुनीता नेगी, बिशन चंद रमोला, रमेश रमोला ,हेमराज निजोन व मेले /मंदिर समिति के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे



