मंगलवार, अप्रैल 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी गढ़वाल : डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में विभिन्न विकासखंडों में विधायक निधि के अन्तर्गत किये जा रहे विकास कार्यो की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

शेयर करें !
posted on : मार्च 2, 2022 3:47 अपराह्न
 
पौड़ी : जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट कक्ष में विभिन्न विकासखंडों में विधायक निधि के अन्तर्गत किये जा रहे विकास कार्यो की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उन्होंने सभी सहायक विकास अधिकारी पंचायत को निर्देशित किया कि जो कार्य अधूरे हैं उन कार्यो को जल्द पूर्ण कर भुगतान करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन कार्यो में जांच की जरूरत है उनकी जांच करके रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने समस्त सहायक विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो विकास कार्य पर्ण हो चुके हैं उन कार्यो की फोटो सहित पत्रावली एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने जिन कार्यो की धनराशि रिकवरी की जानी है उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिये।
जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत को निर्देशित किया कि अपने अधीनस्थ ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के कार्यो का निरीक्षण करें तथा उसकी गुणवत्ता की भी जांच करें। इस दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि अपनी-अपनी निरीक्षण पंजिका बनायें तथा समय-समय पर किये गये क्षेत्र निरीक्षण की रिपोर्ट अंकित कर प्रस्तुत करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन विकास कार्यो के लिये धनराशि दी गई है उसे समय पर कार्यो पर खर्च करें। जिससे लोगोें को उसका लाभ समय पर मिल  सकेगा। उन्होंने कहा कि जहां लंबे समय से विकास कार्य पूर्ण नहीं हुये हैं वहां कार्य प्रगति बड़ाते हुये शीघ्रगता से कार्य पूर्ण करें। इस दौरान उन्होेंने कहा कि गांव में संपर्क मार्ग, सीसी मार्ग, पुलिया, नाली, खेल मैदान, मिलन केंद्र, बारातघर, चारदीवारी, पुस्ता निर्माण सहित अन्य कार्यो को गंभीरता से करना सुनिश्चित करें। कहा कि जिन कार्यो में समस्या उत्पन हो रही है उन कार्यो की धनराशि तत्काल वापस करें। कहा कि जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं उन कार्यो की उपयोगिता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में आय के स्त्रोत बढ़ाने का प्रयास करें। कहा कि एक ही कार्यो में ग्रामीणों को निर्भर न बनाएं बल्कि अन्य कार्यो से भी जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनायें। उन्होंने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने अधीनस्थ कार्मिकों द्वारा किये जा रहे कार्यो तथा अभिलेखों का रखरखाब तथा आंकन का भी समय पर निरीक्षण करें। उन्होंने ग्राम पंचायत से जुड़े विभिन्न कार्यो जो अन्य विभागों से भी जुड़े हैं उन कार्यो की प्रगति आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिये। कहा कि आगामी वित्तीय वर्ष के लिये विकास कार्यो का बड़ा लक्ष्य रखें। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उसका लाभ मिल सकेगा। जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी व डीपीआरओ  को निर्देशित किया कि वित्तीय एवं भौतिक प्रगति बढ़ाना सुनिश्चित करें। कहा कि समस्त एडीईओे पंचायत से कार्यो संबंधित प्रगति का विवरण प्राप्त कर तथा प्रगति की मॉनिटरिंग करें। इसके अलावा उन्होंने डीपीआरओ को निर्देशित किया कि खंड विकास अधकारी तथा एडीओ पंचायत का अप्रैल माह में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करायें। जिसमें ग्राम पंचायत से जुड़े विषयों के बारे में जानकारी देना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी पुष्पेद्र सिंह चौहान, डीपीआरओ जितेंद्र कुमार, एडीपीआरओ नितिन नौटियाल, एडीईओ जयदीप रावत, ज्योतिष चंदोला, बलराज सिंह, धन सिंह, अनूप भंडारी सहित अन्य उपस्थित थे।  
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी दीक्षिता जोशी ने दी डॉ. भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धांजलि
  • दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, पीएम मोदी ने तीन राज्यों को दी बड़ी सौगात
  • सीएम धामी ने डीएवी पीजी कॉलेज, देहरादून में आयोजित छात्रसंघ समारोह में किया प्रतिभाग, छात्र-छात्राओं को किया संबोधित
  • उत्तराखंड में सड़कों-रोपवे का जाल : गडकरी ने कई बड़ी परियोजनाओं का किया ऐलान
  • देहरादून–दिल्ली एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, पीएम मोदी ने डाट काली मंदिर में की पूजा
  • कोटद्वार : शेयर मार्केट के नाम पर ठगी, मुख्य आरोपी गुजरात से गिरफ्तार
  • देहरादून में पीएम मोदी का रोड शो, 12 किमी तक उमड़ा जनसैलाब
  • नोएडा में मजदूरों का प्रदर्शन जारी, कई इलाकों में झड़पें, 300 से ज्यादा गिरफ्तार
  • देहरादून–दिल्ली एक्सप्रेसवे : रफ्तार का फायदा या बढ़ता खतरा?
  • LPG आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, 3 गैस गोदामों का औचक निरीक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.