posted on : मार्च 1, 2022 5:04 अपराह्न
कोटद्वार । यूक्रेन में एमबीबीएस की पढाई कर रही विभूति भारद्वाज सकुशल अपने घर कोटद्वार पहुुंच गयी है, कोटद्वार पहुंचने पर प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी एवं महापौर हेमलता नेगी ने विभूति पायल के घर जाकर विभूति भारद्वाज का स्वागत करते हुए परिजनों को शुभकामनाएं दी है। पटेल मार्ग स्थित कुकरेती भवन में निवास करने वाली विभूति भारद्वाज ने बताया कि वर्तमान में वह यूक्रेन में एमबीबीएस की तृतीय वर्ष की पढाई कर रही है, कहा कि वर्तमान मेें यूक्रेन में युद्ध के भयावह हालत के चलते यूक्रेन में पढ रहे भारतीय बच्चों के लिए समस्या खडी हो गयी है, कहा कि अभी भी यूक्रेन में हजारों की संख्या में बच्चे फंसे हुए है।
प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी एवं महापौर हेमलता नेगी ने भी विभूति भारद्वाज के सकुशल कोटद्वार पहुंचने पर बधाई देते हुए परिजनों को शुभकामनाऐं दी है। पूर्व काबीना मंत्री ने भारत सरकार से यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों सहित समस्त भारतीयों को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल भारत वापिस लाने की मांग करते हुए कहा कि यूक्रेन में हालात लगातार बद से बदतर हो रहे है, ऐसी दशा में अनहोनी घटना होने से पहले ही भारतीय बच्चों को सकुशल वापिस लाने के लिए भारत सरकार को अन्य देशों की भांति भारतीय बच्चों को स्वदेश लाने के लिए समुचित व्यवस्था करनी होगी।



