posted on : फ़रवरी 28, 2022 7:15 अपराह्न
कोटद्वार । रोडवेज प्रबंधन ने दिसंबर महीने का वेतन जारी कर दिया है, लेकिन कर्मचारियों का आक्रोश थम नहीं रहा है। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद का एक घंटे का कार्य बहिष्कार लगातार जारी है। चेताया कि जब जनवरी महीने का वेतन और उनकी अन्य मांगें पूरी होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। सोमवार को स्टेशन रोड स्थित कार्यशाला में धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों के आंदोलन के बाद प्रबंधन ने दिसंबर का वेतन दे दिया है, लेकिन कर्मचारी तब तक आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे जब तक उनको जनवरी महीने का वेतन नहीं मिला और एसीपी के नाम पर वेतन से रिकवरी का आदेश वापस नहीं हो जाता। कहा कि कर्मचारियों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । साथ ही उन्होंने डग्गामारी वाहनों का संचालन बंद करने की मांग भी उठाई ।



