posted on : फ़रवरी 28, 2022 4:23 अपराह्न
सतपुली । नयार घाटी के प्रसिद्ध शिवधाम दंग्लेश्वर महावेद मंदिर सतपुली में शिव रात्रि के मौके पर भंडारे का आयोजन किया जा रहा है । मंदिर समिति के अध्यक्ष त्रिलोक सिंह ने बताया कि मंदिर में जो भी भक्त श्रद्धा भाव से आकर सेवा करते हैं तो भगवन भोले नाथ उनके मनोकामना अवश्य पूर्ण करते हैं । शिवरात्रि के पावन अवसर पर मंदिर में देहरादून के यजमान द्वारा हर वर्ष की भाँती इस वर्ष भी भंडारे का आयोजन किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि आने वाले समय में हर महीने पड़ने वाले शिवरात्रि के मौके पर समिति द्वारा भंडारे का आयोजन किया जाता रहेगा और यदि कोई भी भक्त मंदिर में भंडारा करवाना चाहता है तो वह भंडारे की व्यवस्था हेतु समिति से संपर्क कर पुण्य का भागीदारी बन सकता है ।



