<
p style=”text-align: justify;”>कोटद्वार : भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में स्टेट मेडिकल फैकल्टी उत्तराखण्ड द्वारा संचालित जीएनएम प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय की परीक्षा कोविड नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गयी। विश्वविद्यालय के डीन प्रो. पीएस राणा ने बताया कि हमारे परीक्षा केन्द्र पर 23 फरवरी 2022 से प्रारम्भ हुई तथा परीक्षा में कुल 54 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए व 03 अनुपस्थित रहे तथा परीक्षा स्टेट मेडिकल फैकल्टी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक/नोडल ऑफिसर डॉ. शारंग राकेश, चिकित्सा अधिकारी के पर्यवेक्षण में सम्पन्न हुई। भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. अनिल सिंह, उपकुलाधिपति डॉ. आशा सिंह व कुलपति प्रो. एसबी बत्रा ने परीक्षा के सफलतापूर्वक सम्पन्नता पर प्रसन्नता व्यक्त की।



