बुधवार, अप्रैल 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीआईजी गढ़वाल करन सिंह नग्यन्याल ने कोतवाली कोटद्वार परिसर में लिया कर्मचारियों का सम्मेलन, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 25, 2022 8:13 अपराह्न
 
कोटद्वार : पुलिस उप महानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र द्वारा कोतवाली कोटद्वार परिसर में लिया गया कर्मचारियों का सम्मेलन। आज 25 फरवरी 2022 को पुलिस उप महानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र करन सिंह नग्यन्याल द्वारा कोतवाली कोटद्वार परिसर में कार्मिकों का सैनिक सम्मेलन लिया गया। सम्मेलन में सर्वप्रथम समस्त अधि0/कर्मगणों को सकुशल विधान सभा चुनाव सम्पन्न कराने हेतु बधाई दी गयी । यातायात की समस्या कोटद्वार क्षेत्र में काफी है, जिसके दृष्टिगत यातायात को सुचारू रखने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों/यातायात निरीक्षक को निर्देशित किया गया । 
डीआईजी गढ़वाल करन सिंह नग्यन्याल ने निर्देशित किया कि पहाडों में रात्रि 08.00 बजे के बाद वाहनों की आवाजाही (आपातकालीन वाहनों)  को छोड़कर नहीं होनी चाहिए। यदि इस अवधि में किसी वाहन की आवाजाही होती है तो सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी । 10 मार्च 2022 को विधान सभा निर्वाचन- 2022 की मतगणना होनी है। मतगणना होने के पश्चात विजय जुलुस निकलते हैं। यह पुलिस के लिये सबसे बडी चुनौती है, जिसके दृष्टिगत पर्याप्त ड्यूटी व बड़ी मेहनत करने हेतु सभी को निर्देशित किया गया। डीआईजी गढ़वाल करन सिंह नग्यन्याल ने कहा कि न्यायालय / पुलिस प्राधिकरण से जो भी समन /नोटिस आते हैं तो प्रायः देखने में आया है कि विभाग के अधि0/कर्मचारी साक्ष्य हेतु नही जाते हैं, जो कि आपत्तिजनक है। जिस भी अधि0/कर्मचारी का न्यायालय/पुलिस प्राधिकरण से समन/नोटिस मिले तो नियत तिथि में साक्ष्य हेतु उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया। 
डीआईजी गढ़वाल करन सिंह नग्यन्याल ने निर्देशित करते हुए कहा कि चरित्र पंजिका में सभी अधि0/कर्मगणों की नॉमिनी जरूर अंकित हो, शादी के बाद अपने पत्नी /पति को नॉमिन तुरन्त अंकित करें। कोई भी अधि0 / कर्मचारीगण फर्जी नॉमिनी अंकित न करें एवं अधिकारी जब भी CER/ACR  में वार्षिक मन्तव्य अंकित करते हैं तो नॉमिनी भी चैक करें । कहा कि सूचना अधिकार में जो भी सूचना मांगी जाती है तो पहले उसे आराम से पढे उसके बाद समय के अन्दर सम्बन्धित को सूचना दे और यदि किसी अन्य विभाग से सम्बन्धित है जो समय से ही धारा 6 (3) सूचना अधिकार अधिनियम 2005 के तहत स्थानान्तरण करने हेतु निर्देशित किया गया।
डीआईजी गढ़वाल करन सिंह नग्यन्याल ने कहा कि 25 फरवरी 2022 से मालों के निस्तारण हेतु अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दृष्टिगत अधिक से अधिक मालों का निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। अभियान के तहत जो भी थाना अधिक से अधिक माल निस्तारित करेगें उन्हे रिवार्ड दिया जायेगा । आगामी होली का पर्व के दृष्टिगत मौहल्ला समिति / पीस कमेटी आदि की मीटिंग पहले से ही ली जाये सम्बन्धित थाना प्रभारी त्यौहार रजिस्टर का अवलोकन कर होली के पर्व में पर्याप्त ड्यूटी लगाये । थाने मौजूद रजिस्टर न0 08 को सम्बन्धित अधिकारी अधिक से अधिक चैक कर अध्यवाधिक रखेगें।  
डीआईजी गढ़वाल करन सिंह नग्यन्याल ने कहा कि सम्बन्धित अधिकारियों के पास जो भी सी.यू.जी. नम्बर है उस पर आने वालो कॉल को समय से रिसीव कर समयन्तराल निस्तारण करेगें।  न्यायालय से प्राप्त वारण्ट/समन तामिल हेतु सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी अहकमात से सम्बन्धित व्यक्ति की सभी जानकारी प्राप्त कर नियमानुसार कर्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। नशे के बढ़ते प्रचलन के दृष्टिगत नशा करने वाले व्यक्ति एवं अभिवाहक की नियमानुसार काउन्सलिंग करने हेतु निर्देशित किया गया । लम्बित विवेचनाओं का समयावधि में निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। सम्मेलन में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी, पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार गणेश लाल कोहली, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन स्माईल विभव सैनी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विजय सिंह, कोतवाली कोटद्वार/सीआईयू/साईबर/यातायात/अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पेशी कार्यालय/ ऑपरेशन स्माईल कार्यालय/ थाना रिखणीखाल / थाना धुमाकोट /थाना सतपुली के अधि./कर्मचारी मौजूद रहे । 
 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • 18 मई को खुलेंगे रुद्रनाथ धाम के कपाट, अलर्ट मोड में प्रशासन
  • भूमि विवाद सुलझाकर जल्द शुरू हों हाईवे कार्य – डीएम गौरव कुमार
  • सीएम धामी ने उठाई महिला अधिकारों की आवाज, नारी शक्ति वंदन बिल को बताया ऐतिहासिक
  • खाद्य सुरक्षा पर सरकार सख्त, प्रदेशभर में सघन जांच अभियान, जांच को भेजे फलों-सब्जियों के 33 नमूने, आयुक्त सचिन कुर्वे ने कहा – चारधाम यात्रा के दौरान प्रदेश में आने वाले श्रद्धालुओं के सेहत की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
  • मेलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में कांवड़ यात्रा को लेकर विभिन्न विभागों की बैठक आयोजित, दिए निर्देश
  • विशेष सत्र पर कांग्रेस का हमला, बताया जनता के पैसे की बर्बादी
  • उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र, सदन के बाहर और भीतर गरमाया माहौल
  • नगाणगांव में श्रीमद्भागवत कथा का दिव्य आयोजन, आयुष कृष्ण नयन महाराज के प्रवचनों से श्रद्धालु भावविभोर
  • हरिद्वार में गाली-गलौच से शुरू हुआ विवाद बना जानलेवा, युवक की मौत, आरोपी गिरफ्तार
  • पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत को भीषण गर्मी से राहत के संकेत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.