कोटद्वार । बलूनी पब्लिक स्कूल में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है जो 13 नवम्बर तक चलेगा। जिसमें कोटद्वार की टीम सहित 15 टीमें प्रतिभाग कर रही है ।
सोमवार से तेज तर्रार अधिवक्ता रहे स्व. राजेश भारद्वाज की स्मृति में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है । जिसका उद्घाटन कोटद्वार पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार जोशी व पौड़ी सांसद की पत्नी डॉ. रश्मि त्यागी रावत ने संयुक्त रूप से किया । बलूनी स्कूल की निदेशक अभिलाषा भारद्वाज ने बताया कि वह अपने पति स्व. राजेश भारद्वाज की स्मृति में पिछले साल से जनपद स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करती आ रही हैं ।
उन्होने बताया कि उनके पति को क्रिकेट खेलने का बड़ा शोक था व वे क्रिकेट बहुत अच्छा खेलते थे इसलिये उनकी याद में यह आयोजन वह हर वर्ष करती रहेंगी। टूर्नामेंट में 15 क्षेत्रीय स्कूलों की टीम प्रतिभाग कर रही है ।इस टूर्नामेंट का समापन 13 नवम्बर को फाईनल मैच के साथ होगा ।




Discussion about this post