कर्णप्रयाग / चमोली : चमोली जिले के कर्णप्रयाग क्षेत्र के आदिबदरी के सिलपाटा मोटर मार्ग पर गुरूवार को एक ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। ट्रेक्टर में सवार चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल है। घायलों को उपजिला अस्पताल कर्णप्रयाग में भर्ती उपचार के लिए भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार सुगड़ बैंड-सिलपाटा मोटर मार्ग पर पीएमजीएसवाई के एक ठेकेदार का ट्रैक्टर सुघड़ गांव के पास अनियंत्रित होकर सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरा। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आदिबदरी पुलिस चैकी की टीम राहत, बचाव के लिए दुर्घटना स्थल पर पहुंची और बिजनौर निवासी घायल चालक अनुज और दो नेपाली मजदूर अनिल और रामू को खाई से निकाल कर उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेजा गया। बताया जा रहा है कि ट्रेक्टर के ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ है।



