रविवार, सितम्बर 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हमारा मुख्य उद्देश्य विकास से वंचित व्यक्तियों को मुख्य धारा से हैं जोड़ना – आशीष भटगांई

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 8, 2020 8:14 अपराह्न

पौड़ी : प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में आज ग्राम पंचायत सरणा, विकासखण्ड पाबौं में जन योजना अभियान 2020 ‘सबकी योजना, सबका विकास‘ के अन्तर्गत आगामी वित्तीय वर्ष हेतु मिशन अन्त्योदय सर्वेक्षण के आधार पर सहभागी विजन के माध्यम से ग्राम पंचायत विकास योजना(जीपीडीपी) की बैठक आयोजित की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य विकास से वंचित व्यक्तियों को मुख्य धारा से जोड़ना है तथा आजीविका के साधनों का संवर्द्धन करना है। इसके साथ ही ग्राम स्तर पर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के तहत वाटर टैंक बनाना, वर्षा के जल का संरक्षण कर उसका उपयोग फसलों के लिए करना, चाल-खाल का निर्माण करना, मनरेगा के तहत कार्ड जारी करना, प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित लोगों को आवास उपलब्ध कराकर लाभान्वित करना आदि शामिल है। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार संबंधी जानकारी प्राप्त करने हेतु विकास भवन, पौड़ी में काॅल सेंटर की स्थापना की गई है, जिसका नम्बर 01368-223084 है।

अपर जिलाधिकारी डाॅ. एस.के. बरनवाल ने कहा कि आगामी 16 नवम्बर से 15 दिसम्बर, 2020 तक गांवों में निरीक्षण कर निर्वाचन कार्ड बनाने तथा संशोधन की कार्यवाही की जायेगी तथा बनाये गये निर्वाचन कार्ड 25 जनवरी, 2021 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर निर्गत किये जायेंगे।

बैठक में जिला पंचायत राज, पर्यटन, बाल विकास, समाज कल्याण, स्वास्थ्य विभाग, कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, पूर्ति, सिंचाई, विद्युत, स्वजल आदि विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग की जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। जिला पंचायत राज अधिकारी ने पलायन व कुपोषण के संबंध में तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी ने विधवा, वृद्धा, दिव्यांग पेंशन, किसान पेंशन से संबंधित जानकारी दी। वहीं बाल विकास अधिकारी ने पीएम मातृत्व वंदना योजना, नन्दा गौरा योजना, राष्ट्रीय पोषण मिशन के बारे में, जबकि पर्यटन अधिकारी ने दीन दयाल उपाध्याय गृह आवास योजना व वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली स्वरोजगार योजना के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर ब्लाॅक प्रमुख पाबौं ने गांव में स्ट्रीट लाईट लगवाने व स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने की मांग की, जिस पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजना के तहत प्रत्येक गांव में बिजली के खम्बों पर सोलर लाईट लगाई जायेंगी। वहीं ग्रामीण महिलाओं ने क्षेत्र में बाघ के आतंक की समस्या से निजात दिलाने तथा क्षेत्र के लिए बस सेवा संचालन की मांग की।

बैठक में जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, परियोजना निदेशक संजीव कुमार राय, जिला पंचायत राज अधिकारी एम.एम.खान, मुख्य कृषि अधिकारी डी.एस. राणा, जिला पर्यटन अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनीता अरोड़ा, बाल विकास अधिकारी जितेन्द्र कुमार, अधिशासी अभियन्ता पेयजल निगम श्रीनगर आर.सी. मिश्रा, लघु सिंचाई राजीव रंजन, सेवायोजन अधिकारी मुकेश रयाल, जिला मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा, पूर्ति निरीक्षक पौड़ी राकेश पंत, ब्लाॅक प्रमुख पाबौं डाॅ. रजनी रावत, प्रधान सरणा अनिल कुमार सहित ग्रामवासी व संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीमित संसाधनों से सशक्त मीडिया संस्थान तक : आशीष कुमार ध्यानी की संघर्षपूर्ण पत्रकारिता यात्रा
  • हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान, यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति, चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की होगी व्यवस्था
  • जिला स्तरीय स्थायी पत्रकार समिति की बैठक आयोजित, पत्रकार हितों पर हुई विस्तार से चर्चा
  • नंदा देवी बड़ी जात यात्रा को लेकर एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील, श्रद्धालुओं को वाण में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही बेदनी जाने की सलाह
  • जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, बासी व खुले खाद्य पदार्थों से बचें, पानी उबालकर पीएं; घरों के आसपास पानी जमा न होने दें
  • इंद्रमणि नौटियाल के परिवार के लिए रवांल्टाओं ने बढ़ाए मदद के हाथ, हरिद्वार में तैनात कार्यकारियों ने भेजी सहायता राशि 
  • टिहरी मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर धरना 27वें दिन भी जारी, क्रमिक अनशन का 11वां दिन
  • नन्दा जात यात्रा में सुरक्षा पर कड़ा पहरा, 1 जोन और 4 सेक्टरों में बांटा मार्ग
  • कोटद्वार-दुगड्डा हाईवे पर नया भूस्खलन जोन सक्रिय, चूनाधारा में पहाड़ी से लगातार गिर रहा मलबा-पत्थर, सात दुकानों और गैस गोदाम पर मंडराया खतरा
  • दिग्गजों के सम्मान से सजा 62वां महाराष्ट्र राज्य मराठी फिल्म पुरस्कार समारोह
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.