posted on : फ़रवरी 24, 2022 5:01 अपराह्न
कोटद्वार। राजकीय कन्या इंटर कालेज लालपानी में छात्रों के उज्ज्वल भविष्य को देखते हुए कैरियर काउंसिंग कार्यक्रम के तहत पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को पुलिस में भर्ती होने के लिए प्रारम्भिक स्तर पर की जानी वाली तैयारियों के बारे में जानकारी दी गयी। राजकीय कन्या इंटर कालेज लालपानी की प्रधानाचार्या श्वेता जिरवाण की अध्यक्षता में बच्चों के भविष्य को देखते हुए विद्यालयों में कैरियर काउंसिंग कार्यक्रम के तहत थाना कोतवाली के एसएसआई जगमोहन रमोला एवं महिला उपनिरीक्षक दीपा मल्ल के द्वारा राजकीय कन्या इंटर कालेज लालपानी में छात्र-छात्राओं को पुलिस में भर्ती होने से पहले की जानी वाली तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी गयी।
एसएसआई जगमोहन रमोला ने कहा कि पुलिस में सब इंस्पेक्टर रैंक में भर्ती होने के लिए बच्चों को ग्रजुऐशन करने की जरूरत होती है। जबकि कांस्टेबल के लिए इंटरमीडिएट होना जरूरी है। कहा कि पुलिस की भर्ती के लिए बच्चों को सामान्य ज्ञान के अलावा अपने शारीरिक क्षमताओं पर भी विशेष ध्यान दिये जाने की जरूरत है। सब इंस्पेक्टर दीपा मल्ल ने भी छात्राओं को पुलिस में भर्ती होने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि वर्तमान में पहले की अपेक्षा अब महिलाओं की संख्या बढती जा रही है, कहा कि पुलिस में नौकरी के साथ ही लोगों की सेवा करने का सबसे अच्छा माध्यम है। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को अपराधिक गतिविधियों पर नजर रखते हुए कोई भी अपराधिक घटना होने पर पुलिस को सूचित करने की बात कही है, साथ ही यातायात के नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाते हुए हेलमेट पहनने की भी हिदायत दी है। कहा कि हेलमेट कोई बोझ नहीं है, बल्कि जिंदगी बचाने के लिए एक साधन है। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्वेता जिरवाण, पीटीए संघ के अध्यक्ष चन्द्रेश लखेडा, सतीश मलासी, निधि रावत, ममता भंडारी, अंजली डिमरी, निर्मला गुंसाई, भावना नेगी, उमा अरोडा, रामी मौजूद थे।



