बुधवार, अप्रैल 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने रानीचौरी में नर्सरी, क्रू स्टेशन तथा कौड़िया में इको टूरिज्म कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 24, 2022 4:13 अपराह्न
टिहरी : जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल इवा आशीष श्रीवास्तव द्वारा आज एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत  रानीचौरी में नर्सरी एवं वृक्षारोपण, क्रू स्टेशन तथा कौड़िया में इको टूरिज्म कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। वन विभाग के तत्वाधान में संचालित रानीचौरी नर्सरी में तैयार किए जा रहे पौधों की जानकारी लेते हुए जिलाधिकारी ने अधिक से अधिक पौधे रोपित करने के निर्देश दिए। साथ ही फल के पौधों को भी रोपित करने को कहा, ताकि जंगली जानवर आबादी क्षेत्र में न आने पाएं।
रेंजर ऑफिसर आशीष डिमरी ने बताया कि नर्सरी में स्थानीय  फलों के साथ साथ स्थानीय वनस्पति को ही तैयार किया जा रहा है। बताया की नर्सरी में काफल, चूलू, हिंसार, किंगोडा, पंयां, भमोर, बुरांस, तेजपात के साथ ही देवदार, बांज, चीड़ आदि कही तरह की वनस्पतियां तैयार की जा रही हैं।
इस दौरान जिलाधिकारी ने रानीचौरी में  क्रू स्टेशन का भी निरीक्षण किया तथा फायर सीजन के मद्देनजर निरंतर गश्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने स्टेशन में सभी आवश्यक उपकरणों, मैनपावर, रजिस्टरों आदि का निरीक्षण कर इंस्पेक्शन रजिस्टर पर साइन किए गए। उन्होंने कंट्रोल रूम नम्बर का अधिक से अधिक प्रसारित करने तथा लोगों को भी आग लगाए जाने पर होने वाले नुकसान के बारे में बताकर जागरूक करने को कहा। तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा ठांगधार क्षेत्र में जिला प्लान के अंतर्गत पर्यटन विकास मद में वन विभाग के कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा कोडिया गेट, चौकी, साइकिल पार्क, साइकिल ट्रेल, व्यू प्वाइंट, साइनेज आदि का निरीक्षण किया गया। ठांगधार से बोरगाड़, तिधारिया साइकिल ट्रेल लगभग 3.75 किमी लंबा है। जिलाधिकारी ने द्वितीय चरण के शेष कार्यो का प्रस्ताव जल्द बनाने के निर्देश वन विभाग को दिये।  साथ ही उन्होंने तैयार रूट पर सुरक्षा के दृषिटगत साइन बोर्ड बनाने के निर्देश भी दिये।
इसके बाद जिलाधिकारी ने रौंसलीखाल में वन विभाग द्वारा बनाये गये टूरिष्ट कॉटेज का निरीक्षण किया उनहोंने कहा कि टूरिष्ट कॉटेज को एक माह के अन्दर शुरू करे दें तथा कहा इसके जल्द ईडीसी का गठन का भी गठन कर लें। इस मौके पर डीएफओ टिहरी डिवीजन  वी के सिंह, डिप्टी रेंजर शशि भूषण उनियाल, फॉरेस्ट गार्ड रानीचौरी ओ पी कुकरेती, वन आरक्षी नीलम आदि मौजूद रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सजी सुरों की शाम, विशाल मिश्रा ने श्री दरबार साहिब में श्री महाराज जी से लिया आशीर्वाद
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में प्रिंयका मेहर का जादू और डीजे बीट्स का धमाका
  • पौड़ी गढ़वाल : सार्वजनिक स्थल पर शराब पार्टी पड़ी भारी, 6 युवकों पर हुई कड़ी चालानी कार्यवाही
  • होटल रूप में शहरी धनाडय अमीरों के होमस्टे पर चला डीएम सविन बंसल का डंडा, 17 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त;  पर्यटन वेबसाइट से विलोपित की प्रक्रिया शुरू
  • हीट वेव का कहर : स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, डॉक्टरों ने जारी की एडवाइजरी
  • उत्तराखंड : देहरादून में अवैध कॉलोनी पर MDDA का बुलडोजर, 10 बीघा में हो रही प्लॉटिंग ध्वस्त
  • 1 मई बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व, हरिद्वार जाने से पहले पढ़ लें पूरा ट्रैफिक रूट मैप और डायवर्जन प्लान
  • चारधाम यात्रा 2026 : श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, एक सप्ताह में दो लाख से अधिक भक्त पहुंचे केदारनाथ
  • हिमालयी क्षेत्र में टिकाऊ पर्यटन की ओर कदम, केंद्र की रिपोर्ट पर राज्यों ने शुरू किया अमल
  • रिटायरमेंट के बाद की विविध जरूरतों को देखते हुए अवीवा इंडिया ने लॉन्च किया अवीवा सिक्योर नेस्ट एन्युटी प्लान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.