कोटद्वार । पुलिस द्वारा कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के दृष्टिगत सुरक्षा एवं बचाव रोकथाम हेतु नगर क्षेत्र में जनजागरुकता रैली निकाली गई । जिसका मुख्य उद्देश्य कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करना है जिससे कोरोना महामारी की रोकथाम हो सके ।
रविवार को वरिष्ठ उपनिरिक्षक प्रदीप नेगी के नेतृत्व में पुलिस द्वारा शहर के मुख्य मार्गो बद्रीनाथ मार्ग, स्टेशन रोड, लालबत्ती चौक सहित कई अन्य क्षेत्र में जागरूक रैली निकाली गई। जागरूकता रैली का मुख्य उद्देश्य कोटद्वार क्षेत्र की स्थानीय जनता को कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु मास्क पहनने, बार-बार हाथ धोने और आपस में दो गज की दूरी बना कर रखने व भीड़ भाड वाले स्थानों में जाने से बचने हेतु लोगों को जागरूक करना था । इस दौरान यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक सुनील पंवार, बाजार चौकी प्रभारी संदीप शर्मा, सनेह चौकी प्रभारी अजय भट्ट सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे ।





Discussion about this post