posted on : फ़रवरी 23, 2022 9:35 अपराह्न
कोटद्वार । हिन्दू युवा वाहिनी ने कर्नाटक में बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्षा की निर्मम हत्या करने वाले हत्यारों को फांसी देने की मांग को लेकर बुधवार को उपजिलाधिकारी कार्यालय के आगे प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग उठाई। कोटद्वार के हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने झंडाचौक से तहसील तक पैदल मार्च निकाला और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन करने के उपरांत उपजिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा जिसमें हर्षा के हत्यारों को जल्द से जल्द फांसी की सजा देने की मांग की है।
हिन्दू युवा वाहिनी ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि हिजाब पहनने की प्रथा भारतीय समाज का अंग नहीं है और यह प्रथा अरब देशों की प्रथा है। चूंकि हमारे देश में प्रर्दा प्रथा भी नही है और हिजाब और बुर्के आदि पहनकर असामाजिक तत्व एवं आतंकवादी देश विरोधी कार्य करते रहते हैं और वर्तमान में कट्टरपंथियों द्वारा इसके जरिये देश में आतंकवाद फैलाने व देश को अस्थिर करने का कुकृत्य किया जा रहा है और कुछ विदेशी शक्तियां इन देश द्रोहियों को ऐसे कृत्यों के लिये धन भी उपलब्ध करा रहे है। हिजाब आंदोलन की आड़ में हिन्दु समाज के व्यक्तियों का कत्ल किया जा रहा है कर्नाटक का हर्षा हत्याकांड इसका उदाहरण है। उन्होंने मांग की है कि सम्पूर्ण भारत में राष्ट्रहित में हिजाब एवं बुर्के पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाया जाएं साथ ही धर्म विशेष के लोगों द्वारा योजनाबद्ध की जा रही हिन्दुओं की हत्याओं को तुरन्त रोका जाये।



