posted on : फ़रवरी 23, 2022 9:32 अपराह्न
कोटद्वार । भारत विकास परिषद कोटद्वार की बैठक में आगामी 27 फरवरी को सामूहिक सरल कन्या विवाह समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। विवाह समारोह के संयोजक कैलाश चन्द्र अग्रवाल ने बताया कि आगामी 27 फरवरी दिन रविवार को सामूहिक सरल कन्या विवाह समारोह गाडीघाट स्थित लक्ष्मी वैडिंग प्वाइंट मे प्रातः 10:30 बजे प्रारम्भ होगा जिसके अन्तर्गत आर्थिक रूप से कमजोर 3 कन्याओ का विवाह किया जायेगा । उन्होने बताया कि परिषद की ओर से सभी वर वधु को जीवनोपयोगी वस्तुएं भेंट की जायेगी । तीनो विवाह बड़ी धूमधाम व रीतिरिवाजो के अनुसार किये जाने का निर्णय लिया गया । तीनो विवाहो का समस्त खर्चा परिषद वहन करेगी। समारोह के सह संयोजक राजेन्द्र जखमोला को बनाया गया है । बैठक के उपरांत परिषद के वरिष्ठ सदस्य विनोद कुकरेती के निधन पर शोक व्यक्त किया तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रंद्धाजलि अर्पित की गयी। बैठक की अध्यक्षता राजदीप माहेश्वरी व संचालन सचिव विजय कुमार जैन ने किया। बैठक मे कैलाश चन्द्र अग्रवाल, सुभाष नैथानी, टीआर पांथरी, गोपाल बंसल, द्वारिका प्रसाद अग्रवाल, राजेन्द्र जखमोला, राकेश ऐरन, राकेश मित्तल, विष्णु अग्रवाल, एमएम उपाध्याय, सेवक राम मनुजा, श्रीकृष्ण सिंधानिया, चन्द्रमोहन सिंह रावत, सुनील गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल इत्यादि उपस्थित थे।



