बुधवार, फ़रवरी 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वनाग्नि सुरक्षा कार्यशाला का किया गया आयोजन

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 23, 2022 10:52 पूर्वाह्न
पौड़ी : जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में कल देर सांय को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय वनाग्नि सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि वनाग्नि को रोकथाम हेतु हर नागरीक को आगे आना चाहिए, जिससे पर्यावरण के साथ ही पेड़-पौधे सुरक्षित रह सकेंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि फायर सीजन को लेकर अभी से तैयारियां पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि वन विभाग को जनपद के समस्त ग्राम प्रधान, ग्राम विकास  अधिकारी, होमगार्ड, पीआरडी तथा जिन कार्मिकों की पोलिंग बूथों में ड्यटी लगी थी उनके संपर्क नम्बर उपलब्ध कराएं, जिससे उस क्षेत्र में आग की घटना होने पर उन्हें संपर्क कर सूचित किया जा सकेगा। इस दौरान जिलाधिकारी ने वनाग्नि सुरक्षा योजना हेतु कुल लागत 2107.113 लाख अनुमोदन किया।
जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने आयोजित बैठक में डीएफओ गढ़वाल को निर्देशित किया कि सड़कों के किनारे फैले पिरूल को एकत्रित कर नष्ट करें। जिससे आग लगने की संभावनाएं कम हो सकेंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि जनपद में सांस्कृतिक प्रोग्रामों के माध्यम से जन जागरूक अभियान चलाएं, जिससे लोग वनाग्नि के प्रति जागरूक हो सकेंगे। साथ ही उन्होंने प्रत्येक ग्राम पंचायत में वनाग्नि संबंधित जागरूक पोस्टर लगाने के निर्देश भी दिये। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जनपद के विभिन्न विद्यालयों में वनाग्नि रोकथाम हेतु पेंटिग प्रतियोगिता व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन करवाना सुनिश्चित करें तथा वहां  उच्चस्तरीय अधिकारियों को भी आमंत्रित करें। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि वनाग्नि से कर्मियों की सुरक्षा हेतु फायर ग्लव्स, टॉर्च, टुल्लू पंप, फायर बूट सहित अन्य सामाग्री कर्मियों को उपलब्ध कराएं। जिलाधिकारी ने डीएफओ को निर्देशित किया कि मार्च, 2022 के अंतिम सप्ताह में मॉक ड्रिल का आयोजन करवाएं, जिससे कार्मिकों को आग पर काबू पाने हेतु काफी सहायता मिलेगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि वनाग्नि रोकथाम हेतु विभागीय कर्मचारियों को अपील संदेश जारी करें। कहा कि जिन क्षेत्रों में आग लगने की ज्यादा घटना होती है वहां नियमित रूप से गस्त बड़ाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार आर्य, डीएफओ गढ़वाल मुकेश कुमार, सिविल एवं सोयम सोहन लाल, लैंसडाउन अमरेश कुमार, जिला विकास अधिकारी पुष्पेंद्र चौहान, उप प्रभागीय वनाधिकारी पौड़ी राजेंद्र रावत, सीओ प्रेम लाल टम्टा, मुख्य कृषि अधिकारी अमरेद्र चौधरी, ईओ नगर पालिका प्रदीप विष्ट सहित अन्य उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • IIFL बैंक की मनमानी पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, बीमित ऋण 14.61 लाख क्लेम प्राप्त करने उपरान्त भी वसूली को आतुर था बैंक, जिला प्रशासन ने बैंक से ही करा दी शेष 2 लाख की वसूली
  • पशु चिकित्साधिकारियों के कौशल विकास के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ
  • जन-जन के द्वार पहुँची सरकार : सुदूरवर्ती गांव लाखामंडल में प्रशासन ने सुनीं जन समस्याएं, 1844 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ
  • AI के दौर में ट्रांसक्रिप्ट पर सवाल : वांगचुक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त
  • उत्तराखंड : चार धाम यात्रा के लिए अब ऑनलाइन पंजीकरण पर लगेगा शुल्क, फर्जी रजिस्ट्रेशन रोकने का फैसला
  • गोवंश संरक्षण पर आधारित कविता प्रतियोगिता का आयोजन, इन्होंने हासिल किया प्रथम स्थान
  • दीक्षांत केवल डिग्री नहीं, आत्मबोध से राष्ट्रबोध की यात्रा – राज्यपाल
  • आभा आईडी से दून अस्पताल की ओपीडी में भीड़ नियंत्रण, रजिस्ट्रेशन हुआ आसान; लाइन से मुक्ति, घर से अपॉइंटमेंट, आभा आईडी को मरीजों ने बताया सुविधाजनक
  • जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई से 15 वर्षों बाद THDC विस्थापित परिवार को मिला न्याय, अटक फार्म में आवंटित भूमि पर दिलाया गया कब्जा
  • कुंभ मेले की तैयारियां हुई तेज, ग्राउंड जीरो पर मेलाधिकारी सोनिका, दक्षद्वीप व बैरागी कैंप क्षेत्र का सुबह-सवेरे किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश 
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.