बुधवार, फ़रवरी 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे की अध्यक्षता में कोविड-19 महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चे एवं स्ट्रीट चिल्ड्रन की पूर्ण सुरक्षा तथा बाल संरक्षण की बैठक हुई आयोजित

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 22, 2022 5:12 अपराह्न
पौड़ी : जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चे एवं स्ट्रीट चिल्ड्रन की पूर्ण सुरक्षा तथा बाल संरक्षण की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर विभिन्न विभागीय अधिकारी व निजी संस्थानों के पदाधिकारी उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि ऐसे बच्चों को चिन्हित कर उन्हें सुविधाएं देने हेतु विभिन्न स्थानों में बैठक कर लोगों को जानकारी देना सुनिश्चित करें। जिससे उन्हें समय पर संबंधित योजना का लाभ मिल सकेगा। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि जनपद में ऐसे बच्चे जिनके माता पिता की कोविड-19 महामारी या अन्य कारण से मृत्यु हो चुकी है, उनका डाटा भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इस दौरान वात्सल्य योजना, पीएम केयर, बाल स्वराज पोर्टल तथा बाल संरक्षण की विस्तृत जानकारी दी गयी।
जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने पीएम केयर की जानकारी देते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी में जिन बच्चों के माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है, उन बच्चों के लिए इस योजना का उद्देश्य निरंतर तरीके से व्यापक देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करना है। साथ ही उन बच्चों को स्वास्थ्य बीमा के माध्यम से उनके कल्याण में मदद करना, उन्हें शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाना तथा 23 वर्ष की आयु होने पर वित्तीय सहायता के साथ उन्हें एक आत्मनिर्भर अस्तित्व के लिए तैयार करना है। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के भीतर पोर्टल पर अपलोड हुए निराश्रित बच्चों की रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। उन्होंने शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि निराश्रित बच्चों की संख्या सहित रिपोर्ट प्रस्तुत करें। जिससे जनपद में निराश्रित बच्चों को मिल रही शिक्षा की जानकारी भी मिल सकेगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने समस्त निजी संस्थानों के पदाधिकारियों को कहा कि अनाथ बच्चों की सुरक्षा हेतु आज की बैठक में जो प्रस्ताव रखे गए हैं उनकी रिपोर्ट लिखित रूप से प्रस्तुत करें। जिससे आगे की कार्यवाही की जा सकेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन-जिन योजनाओं से अनाथ बच्चों को लाभान्वित किया जा सकेगा उन योजनाओं का व्यापक रूप से प्रचार प्रसार करना सुनिश्चित करें। जिससे लोगों को इस योजनाओं की जानकारी मिल सकेगी।
इस अवसर पर उन्होंने बाल संरक्षण की आयोजित बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि जिन विद्यालयों के 100 मीटर के दायरे पर तंबाकू सहित अन्य नशीले पदार्थ की दुकानें हैं, ऐसी दुकानों को विद्यालय से दूर करना सुनिश्चित करें। जिससे बच्चे नशीले पदार्थों का सेवन करने से बच सकें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जिन-जिन क्षेत्रों में नशा मुक्ति केंद्र संचालित हो रहे हैं उनकी रिपोर्ट जल्द उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा की समस्त मेडिकल दुकानों के आगे सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य रूप लगना आवश्यक है। जिससे नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक लग सकेगी। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान, डीपीआरओ जितेन्द्र कुमार, ईओ नगर पालिका दुगड्डा गोवर्धन जोशी, जेजेवी से इन्दु वशिष्ठ, गंगोत्री नेगी, स्वास्थ्य विभाग से श्वेता गुसांई, विमल ध्यानी सहित अन्य उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • IIFL बैंक की मनमानी पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, बीमित ऋण 14.61 लाख क्लेम प्राप्त करने उपरान्त भी वसूली को आतुर था बैंक, जिला प्रशासन ने बैंक से ही करा दी शेष 2 लाख की वसूली
  • पशु चिकित्साधिकारियों के कौशल विकास के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ
  • जन-जन के द्वार पहुँची सरकार : सुदूरवर्ती गांव लाखामंडल में प्रशासन ने सुनीं जन समस्याएं, 1844 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ
  • AI के दौर में ट्रांसक्रिप्ट पर सवाल : वांगचुक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त
  • उत्तराखंड : चार धाम यात्रा के लिए अब ऑनलाइन पंजीकरण पर लगेगा शुल्क, फर्जी रजिस्ट्रेशन रोकने का फैसला
  • गोवंश संरक्षण पर आधारित कविता प्रतियोगिता का आयोजन, इन्होंने हासिल किया प्रथम स्थान
  • दीक्षांत केवल डिग्री नहीं, आत्मबोध से राष्ट्रबोध की यात्रा – राज्यपाल
  • आभा आईडी से दून अस्पताल की ओपीडी में भीड़ नियंत्रण, रजिस्ट्रेशन हुआ आसान; लाइन से मुक्ति, घर से अपॉइंटमेंट, आभा आईडी को मरीजों ने बताया सुविधाजनक
  • जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई से 15 वर्षों बाद THDC विस्थापित परिवार को मिला न्याय, अटक फार्म में आवंटित भूमि पर दिलाया गया कब्जा
  • कुंभ मेले की तैयारियां हुई तेज, ग्राउंड जीरो पर मेलाधिकारी सोनिका, दक्षद्वीप व बैरागी कैंप क्षेत्र का सुबह-सवेरे किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश 
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.