posted on : फ़रवरी 22, 2022 4:56 अपराह्न
कोटद्वार । उत्तराखंड परिवहन निगम के कोटद्वार डिपो के सामने एक डग्गामार वाहन को सवारी भरनी महंगी पड़ गई । सूत्रों के अनुसार जानकारी प्राप्त हुई कि मंगलवार को उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारी 2 घंटे के कार्य बहिष्कार कर रहे थे कि कुछ ही देर बाद एक डग्गामार वाहन परिवहन निगम के गेट पर सवारी भरने लगा जिसको देखकर कोटद्वार डिपो के कर्मचारियों का पारा चढ़ गया जिसके बाद कर्मचारियों द्वारा उक्त गाड़ी को अपने डिपो की कार्यशाला में ले जाया गया और वहां से परिवहन विभाग को फोन पर इसकी जानकारी दी गई । परिवहन विभाग द्वारा उक्त वाहन का चालान किया गया है वही कोटद्वार डिपो के कर्मचारियों ने बताया कि कोटद्वार डिपो के बाहर से प्रत्येक दिन डग्गामार वाहन सवारी भरकर ले जाते हैं जबकि यह कानूनी अपराध है । कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि कोटद्वार डिपो के बगल में ही टूर एंड ट्रेवल्स का बोर्ड चस्पा किया गया है और यही से डग्गामार वाहन का संचालन किया जाता है।



