कोटद्वार : विवेकानंद एजुकेशन इन कल्चरल फाउंडेशन की ओर से आयोजित नेशनल एजुकेशन आईकॉनिक अवार्ड-2022 कार्यक्रम में कोटद्वार न्यूज़ टीम को मिला बेस्ट जर्नलिस्ट एंड बेस्ट एंकर अवॉर्ड 2022 से सम्मानित किया गया हैं. कोटद्वार न्यूज़ की टीम को पत्रकारिता के क्षेत्र के विशेष कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया. विवेकानंद एजुकेशन एंड कल्चरल फाउंडेशन ने कोटद्वार न्यूज़ के सम्पादक अवनीश अग्निहोत्री, उपसम्पादक अमित सेमुअल एवं एंकर शहरीन को सम्मानित किया हैं. कोटद्वार न्यूज़ के सम्पादक अवनीश अग्निहोत्री ने बेस्ट जर्नलिस्ट और बेस्ट एंकर अवॉर्ड 2022 के लिए “विवेकानंद एजुकेशन एंड कल्चरल फाउंडेशन” व डॉक्टर अनुराग राजपूत को धन्यवाद दिया.





