गुरूवार, अप्रैल 30, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
30th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टिहरी : ADG प्रशासन अभिनव कुमार ने जन व पुलिस कल्याण से संबंधित कार्यो की समीक्षा कर दिए दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 19, 2022 10:56 अपराह्न

टिहरी : अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन उत्तराखंड अभिनव कुमार द्वारा जनपद टिहरी का भ्रमण कर जन व पुलिस कल्याण से संबंधित जनपदीय पुलिस द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यो/ योजनाओं की बैठक आयोजित कर समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक नई टिहरी कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत भागीरथीपुरम स्थित टीएचडीसी गेस्ट हाउस में आयोजित की गई।

बैठक में एसएसपी टिहरी नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा जनपद पुलिस की ओर से कोविड-19 की दूसरी लहर में पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए गए मिशन हौसला के तहत 39 व्यक्तियों को ऑक्सीजन सिलेंडर, 98 व्यक्तियों को जीवन रक्षक दवाईयां, 1559 परिवारों को राशन, 3440 व्यक्तियों को पका भोजन तथा 41 कोरोना वायरस संक्रमितों का दाह-संस्कार करने में मदद, कोरोना संक्रमित पुलिस कार्मिकों हेतु पुलिस लाइन चंबा में 50 बेड की क्षमतायुक्त कोविड-19 सेंटर की स्थापना, कोरोना वायरस संक्रमण के कारण शहीद हुए पुलिस कार्मिकों के आश्रितों को राहत/सम्मान निधि, चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों/पर्यटकों की सहायता हेतु जनपद में स्थापित पर्यटन पुलिस केंद्र, जनपद पुलिस द्वारा गंगा घाटों की सफाई हेतु चलाये गये गंगा स्वच्छता अभियान, बालिका व महिला सुरक्षा को लेकर प्रत्येक थाना क्षेत्रों में आयोजित किए गए आत्मरक्षा शिविर, नई टिहरी सहित नरेंद्रनगर में अतिरिक्त महिला हेल्पलाइन की स्थापना, पुलिस कार्मिकों का मनोबल बनाए जाने हेतु मानसिक तनाव जागरूकता शिविर, महिला कार्मिकों व पुलिस परिवार की महिलाओं हेतु स्वास्थ्य शिविर, योग शिविर, थाना नरेंद्रनगर में बालमित्र थाना की स्थापना तथा भद्रकाली में जन सहायता केंद्र के साथ-साथ आम जनमानस की पुलिस तक पहुंच सरल बनाए जाने हेतु हेलो टिहरी मोबाइल सेवा का प्रचलन आदि जन व पुलिस कल्याण संबंधित कार्यो/ योजनाओं से ADG प्रशासन अभिनव कुमार को अवगत कराया गया।

ADG प्रशासन अभिनव कुमार द्वारा टिहरी पुलिस के जन व पुलिस कल्याण हेतु किए गए कार्यो की सराहना करते हुए अन्य कल्याणकारी योजना हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल राजन सिंह, क्षेत्राधिकारी टिहरी महेश चंद्र बिंजोला, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन/यातायात अस्मिता ममगांई , प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन चंबा आनंद सिंह रावत, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टिहरी कमल मोहन भंडारी, आशुलिपिक एसएसपी टिहरी प्रेम बाबू आदि जनपदीय पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का सख्त अभियान जारी, सेक्टरवार टीमें सक्रिय, ध्वस्तीकरण व सीलिंग की लगातार कार्रवाई
  • गर्जिया मंदिर के मुख्य दर्शन 30 मई तक बंद, जानें क्यों जरूरी हुआ ये फैसला
  • केदारनाथ धाम में सक्रिय अंतर्राज्यीय चोरी गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
  • हरिद्वार : पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र का किया निरीक्षण
  • गायक कैलाश खेर पहुंचे श्री बदरीनाथ धाम, मंदिर में पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद
  • सती शिरोमणि माता अनसूया की देव डोली गर्भगृह में प्रतिष्ठापित
  • पौड़ी गढ़वाल : फलों-सब्जियों में केमिकल जांच अभियान, 12 सैंपल लैब भेजे गए
  • भगवान बदरीनाथ के दर्शनों को पहुंचे सूफी भजन गायक कैलाश खेर
  • नरसिंह जयंती पर सजा ज्योतिर्मठ का ऐतिहासिक मंदिर, 25 क्विंटल फूलों से हुआ भव्य श्रृंगार
  • बिना DPR शुरू हुआ निर्माण, रविग्राम खेल मैदान को लेकर विरोध तेज, जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, पहले समतलीकरण फिर निर्माण की मांग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.