posted on : फ़रवरी 19, 2022 4:07 अपराह्न
कोटद्वार । उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों की सभी सीटों पर मतदान हो चुका है। ऐसे में महिलाओं ने पुरुषों से अधिक 4 फीसदी मतदान किया है। इससे लगता है कि महिलाओं का मतदान उत्तराखंड में जीत का फेक्टर हो सकता है। सूत्रों की माने तो महिलाओ का मतदान जिस भी दल को अधिक मिला होगा वही दल उत्तराखंड में जीत हासिल कर सरकार बनाएगा। क्योंकि इस बार पुरुषों के मुकाबले महिलाओ ने अधिक मतदान किया है। बरहाल अब देखना होगा कि कौन सा दल महिला वोटरों को लुभाने में कामयाब हो पायेगा यह तो अब आने वाले 10 मार्च को ही तय हो पायेगा। इस बार दोनो ही दलो ने जीतने के लिये पूरी ताकत झोंकने में कोई कसर नही छोड़ी है ।लेकिन इस बार महिला मतदाता साइलेंट दिखाई दे रही है। ऐसे में महिलाओ ने किस दल को अपना मत दिया है इस विषय में कुछ बोल पाना जल्दबाजी होगी।



