रविवार, जुलाई 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

खिर्सू : डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने स्वामित्व योजना के अंतर्गत ग्वाड़ व मूसोली गांव का ड्रोन सर्वे तथा पटवारी चौकी चलणस्यूं-1 का किया निरीक्षण

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 19, 2022 3:57 अपराह्न
 

पौड़ी : जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने आज विकासखंड खिर्सू में स्वामित्व योजना के अंतर्गत ग्वाड़ व मूसोली गांव का ड्रोन सर्वे तथा पटवारी चौकी चलणस्यूं-1 खिर्सू का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि सर्वे के बाद रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने खंड विकास अधिकारी से सम्बंधित गांवों के परिवारों की जानकारी भी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि ड्रोन सर्वे के बाद नक्शा तैयार कर उसे सर्वे ऑफ इंडिया को जल्द प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा पटवारी चौकी में निरीक्षण के दौरान कानूनगों व पटवारी के पास डेटा डायरी न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने तहसीलदार को निर्देशित किया कि सभी पटवारियों को अवगत कराएं कि एक सप्ताह के भीतर डेटा डायरी तैयार करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने कंप्यूटर के माध्यम से ड्रोन सर्वे का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि सर्वे का नक्शा तैयार कर सर्वे ऑफ इंडिया को प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। जिससे वहां से समय पर लोगों का स्वामित्व कार्ड बन सकेगा। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारी से विकास खंड क्षेत्र के अंतर्गत हुए ड्रोन सर्वे की जानकारी भी ली। कहा कि जो क्षेत्र सर्वे से वंचित रह गए हैं वहाँ जल्द ड्रोन सर्वे करना सुनिश्चित करें। उन्होंने चलणस्यूं-1 पटवारी चौकी खिर्सू में खसरा पंजिका, खतौनी, दाखा, भूमि आवंटन सहित अन्य पंजिकाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कानूनगो को निर्देशित किया कि अपने-अपने राजस्व क्षेत्र की पंजिकाओं का निरीक्षण समय-समय पर करना सुनिश्चित करें।

कानूनगो व पटवारियों को निर्देशित किया कि अपनी निरीक्षण पंजिका तैयार करें। साथ ही उन्होंने उपजिलाधिकारी श्रीनगर को निर्देशित किया कि कानूनगो व पटवारियों की निरीक्षण पंजिका का समय-समय पर अवलोकन करें। उन्होंने खतौनी में दर्ज लोगों के नाम की जानकारी भी ली। उन्होंने तहसीलदार श्रीनगर को निर्देशित किया कि इस हफ्ते पटवारी चौकियों का निरीक्षण करें। जिलाधिकारी ने कानूनगो को निर्देशित किया कि पटवारी चौकी खिर्सू का बोर्ड सार्वजनिक स्थान पर लगाएं, जिससे लोगों को चौकी की जानकारी मिल सकेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि चौकी में पेंट, मरम्मत तथा चौकी के चारो ओर तारबाड़ करने हेतु डीपीआर तैयार करें। जिससे जल्द कार्य प्रारम्भ हो सकेगा। इस दौरान उन्होंने पुरानी पटवारी चौकी का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी श्रीनगर अजयवीर सिंह, तहसीलदार यशवीर सिंह, खण्ड विकास अधिकारी दिनेश पंत, राजस्व निरीक्षक सुरेश उनियाल, एडीपीआरओ नितिन नौटियाल, राजस्व उपनिरीक्षक प्रमोद पुण्डीर, विकास पंवार सहित अन्य उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • हडको के कार्यकारी निदेशक बने उत्तराखंड के वरिष्ठ कॉरपोरेट अधिकारी संजय भार्गव
  • हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार चार युवकों की मौत
  • होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय सवार, 10 सुरक्षित, एक लापता
  • मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, कुछ घंटों में मिली सिलाई मशीन
  • बीकेटीसी में वित्तीय अनियमितता : पूर्व सीईओ समेत तीन अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
  • बागेश्वर : हरेला पर जनपदवासियों को विभिन्न वन एवं उद्यान नर्सरियों से मिलेंगे निःशुल्क पौधे
  • हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार चार युवकों की मौत
  • सोशल मीडिया शिकायत पर प्रशासन एक्शन में, बृहद सफाई अभियान से चमकी नैनीझील
  • राष्ट्रीय स्तर पर चमका उत्तराखण्ड FDA, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी : CCTV में मोबाइल के नीचे नोटों की गड्डी जैसा कुछ ले जाता दिखा आरोपी कर्मचारी, पुलिस ने खंगाले गणना कक्ष के फुटेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.