posted on : फ़रवरी 19, 2022 3:49 अपराह्न
कोटद्वार । तीन माह से वेतन न मिलने पर शनिवार को रोडवेज कर्मचारियों ने एक घंटे का कार्य बहिष्कार किया । शनिवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले आक्रोशित कर्मचारियों ने स्टेेशन परिसर में प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उनका दो माह का वेतन जारी नहीं हुआ तो विरोध प्रदर्शन तेज किया जाएगा । कर्मचारियों ने कहा कि परिवहन मुख्यालय और डिपो प्रबंधन की लापरवाही के कारण उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है। तीन माह से वेतन न मिलने के कारण उनके परिवार की आर्थिक स्थिति दयनीय हो चुकी है। उन्होंने परिवहन मुख्यालय पर कर्मचारियों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि कोरोना महामारी के दौरान कोरोना वारियर्स की भूमिका निभाने के बावजूद उनकी उपेक्षा की जा रही है।



