रविवार, जुलाई 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

गुलदार ने किया बाइक सवार पर हमला, मौके पर मौत

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 18, 2022 11:42 अपराह्न

हरिद्वार। गुरुवार की देर रात एक बाइक सवार व्यक्ति पर कलियर में गुलदार ने हमला कर दिया। गुलदार के हमले में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। मृतक के गले में गुलदार के हमले से दांतों के निशान हैं। हादसे के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के मुताबिक दिनेश (40) पुत्र जयपाल निवासी माजरी जो राज मिस्त्री का काम करता है, डाडा जलालपुर से  बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह भगवानपुर बाईपास से माजरी गांव की ओर बढ़ा, तभी उसके ऊपर गुलदार ने हमला कर दिया। हमले में दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने जब शव पड़ा देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। साथ ही वन विभाग को भी सूचना दी गई। जिसके बाद से ही पुलिस और वन विभाग की टीम जांच में जुटी हैं। कलियर थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र राठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि गुलदार ने हमला किया है। वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। इस संबंध में वन विभाग के रेंजर मयंक गर्ग का कहना है कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमला गुलदार ने किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • हडको के कार्यकारी निदेशक बने उत्तराखंड के वरिष्ठ कॉरपोरेट अधिकारी संजय भार्गव
  • हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार चार युवकों की मौत
  • होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय सवार, 10 सुरक्षित, एक लापता
  • मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, कुछ घंटों में मिली सिलाई मशीन
  • बीकेटीसी में वित्तीय अनियमितता : पूर्व सीईओ समेत तीन अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
  • बागेश्वर : हरेला पर जनपदवासियों को विभिन्न वन एवं उद्यान नर्सरियों से मिलेंगे निःशुल्क पौधे
  • हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार चार युवकों की मौत
  • सोशल मीडिया शिकायत पर प्रशासन एक्शन में, बृहद सफाई अभियान से चमकी नैनीझील
  • राष्ट्रीय स्तर पर चमका उत्तराखण्ड FDA, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी : CCTV में मोबाइल के नीचे नोटों की गड्डी जैसा कुछ ले जाता दिखा आरोपी कर्मचारी, पुलिस ने खंगाले गणना कक्ष के फुटेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.