रविवार, जुलाई 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम डॉ. आर राजेश कुमार ने स्मार्ट सिटी परियोजना के गतिमान कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, आमजनमानस की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखकर करें कार्य, लापरवाही करने वालो पर होगा मुकदमा दर्ज

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 17, 2022 6:18 अपराह्न
देहरादून : जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लि. डाॅ. आर राजेश कुमार  ने आज शहर में स्मार्ट सिटी परियोजना लि. के गतिमान कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यों की धीमी प्रगति एवं लापरवाही पर सम्बन्धित अधिकारियों के विरूद्ध कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आमजनमानस की सुविधा एवं सुरक्षा को मध्यनजर रखते हुए रात्रि में युद्धस्तर पर कार्य करना सुनिश्चित करें। कहा कि रात्रि में कार्य के दौरान सड़कों पर खोदे गए गड्डों को दिन में बंद रखना सुनिश्चित करेंगे ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की सम्भावना न रहे। वहीं सम्बन्धित अधिकारियों को दी गई समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी वे प्रतिदिन कार्यों की समीक्षा करेंगे।
जिलाधिकारी ने क्रास रोड माॅल से आराघर तक निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी लि. एवं सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को धरातल पर जाकर वास्तविकता से रूबरू होते हुए गम्भीरता से इसकी माॅनिटरिंग करने तथा समय से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बिछाई गई सीवर लाईन के ऊपरी हिस्से में सड़क के पैचवर्क के कार्य गुणवत्तानुसार न होने पर जल संस्थान के अधिकारियों को तीन दिन के भीतर पैचवर्क कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं गैल द्वारा गैस पाईपलाईन के निर्माण कार्यों हेतु सड़कों पर खोदे गए गड्डो तथा निर्माण सामग्री ईधर-उधर बिखरी होने पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए निर्धारित समय अवधि के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही यूपीसीएल द्वारा भूमिगत विद्युत लाईन कार्य के निरीक्षण के दौरान जनमानस को असुविधा होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कार्य के दौरान जनमानस की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए रात्रि को कार्य करें तथा श्रमिक बढाते हुए व्यवस्थित तरीके से कार्य करना सुनिश्चित करेंगे। जिलाधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि कार्यों को गंभीरता से न लेने वाले सम्बन्धित अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं पर सख्त कार्यवाही करने के साथ ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जल संस्थान से अधीक्षण अभियन्ता आशीष भट्ट, लोनिवि से अधीक्षण अभियन्ता दुर्गेश नौटियाल, यूपीसीएल से अधिशसी अभियन्ता गौरव सकलानी, स्मार्ट सिटी लि. से जीएम तकनीकि जगमोहन चोहान, अधीशासी अभियन्ता तनुज काम्बोज, एजीएम वाटसवक्र्स कृष्णा चमोला, गैल कम्पनी से प्रवीण कुमार आदि उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • हडको के कार्यकारी निदेशक बने उत्तराखंड के वरिष्ठ कॉरपोरेट अधिकारी संजय भार्गव
  • हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार चार युवकों की मौत
  • होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय सवार, 10 सुरक्षित, एक लापता
  • मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, कुछ घंटों में मिली सिलाई मशीन
  • बीकेटीसी में वित्तीय अनियमितता : पूर्व सीईओ समेत तीन अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
  • बागेश्वर : हरेला पर जनपदवासियों को विभिन्न वन एवं उद्यान नर्सरियों से मिलेंगे निःशुल्क पौधे
  • हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार चार युवकों की मौत
  • सोशल मीडिया शिकायत पर प्रशासन एक्शन में, बृहद सफाई अभियान से चमकी नैनीझील
  • राष्ट्रीय स्तर पर चमका उत्तराखण्ड FDA, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी : CCTV में मोबाइल के नीचे नोटों की गड्डी जैसा कुछ ले जाता दिखा आरोपी कर्मचारी, पुलिस ने खंगाले गणना कक्ष के फुटेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.