गोपेश्वर (चमोली)। मंत्री पर्यटन, सिंचाई, जलागम प्रबंधन एवं संस्कृति सतपाल महाराज तीन नवम्बर को चमोली जिले के भ्रमण पर पहुंच रहे है। प्रभारी अधिकारी कुमकुम जोशी ने बताया कि पर्यटन मंत्री तीन नवम्बर को अपराह्न दो बजे तिलवाडा से प्रस्थान कर गौचर, कर्णप्रयाग, नंदप्रयाग में कार्यकर्ताओं से भेंट करते हुए जोशीमठ पहुंच कर यहां पर्यटक आवास गृह में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन चार नवम्बर को प्रातः दस बजे पार्टी कार्यालय जोशीमठ में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भेंटवार्ता करने के बाद 11 बजे जोशीमठ में आयोजित कार्यकम्र में विभिन्न योजनाओं का लोकापर्ण और शिलान्यास करेंगे। जिसमें औली में ओपन एअर आईस स्केटिंग रिंग योजना का लोकापर्ण, श्री बद्रीनाथ धाम में कुकिंग गैस एजेन्सी निर्माण कार्य का शिलान्यास, केन्द्रीय वित्त पोषित योजना के अन्तर्गत देवलीबगड़ का विकास कार्य का लोकापर्ण तथा बाबा मोहन उत्तराखंडी की याद में सिमली के निकट स्मृति द्वार का लोकापर्ण शामिल है। इसके बाद मध्याहन दो बजे पयर्टन मंत्री जोशीमठ से श्रीनगर के लिए रवाना होंगे।




Discussion about this post